फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roadways bus collided with trolley, one death, 18 injured

ट्राले में टकराई रोडवेज बस, एक मौत, 18 घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided with trolley, one death, 18 injured
इसराना। शाहपुर के पास रोडवेज बस व ट्राले के बीच हुई टक्कर, ट्राले के पीछे बुरी तरह फसी हुई रोडवेज ब - फोटो : Panipat
इसराना (पानीपत)। शाहपुर के पास वीरवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे कोहरे के कारण ट्राले से एक रोडवेज बस भिड़ गई। हादसे में बस में सवार एक युवक की मौत हो गईं और बस चालक, परिचालक समेत 18 लोग घायल हो गए। ट्राला चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। हादसे का कारण जीरो दृश्यता रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर सरकारी व निजी अस्पतालों में दाखिल कराया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस चालक के बयानों पर अज्ञात ट्राला चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनीपत डिपो की रोडवेज बस रोहतक से चंडीगढ़ जा रही थी। रास्ते में शाहपुर के पास वह ट्राले से टकरा गई। हादसे में उसका दाहिना हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार गांव बहु जमालपुर निवासी सुनील अपने दोस्त सोनू के साथ पानीपत शहर में काम से आ रहा था। वह गांव में ही अटल सेवा केंद्र चलाता था। बस में चालक के पीछे वाली सीट पर सुनील सोनू के साथ बैठा था। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में घायल होने वालों में बस चालक गांव खानपुर निवासी उमेश, परिचालक गोहाना निवासी दिनेश, रोहतक निवासी नरेश, गोहाना निवासी दिनेश व विकास, रोहतक निवासी हर्षिता, सहदेव, साक्षी, गांव बोहर निवासी सुधीर, साहिल, पवन, गांव सांघी निवासी सचिन व प्रेम, गांव रिठाल निवासी अशोक , गांव मुगान, सोनीपत निवासी प्रदीप, गांव भैंणी निवासी प्रदीप व चंद्रपाल, गांव बहु जमालपुर निवासी सोनू, रोहतक निवासी अजीत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी को इसराना के निजी अस्पताल व पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सचिन , प्रेम, अशोक , प्रदीप, प्रदीप कुमार व चंद्रपाल, सोनू व अजीत को खानुपर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इन सबका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
ऐसे हादसा हुआ
वीरवार सुबह धुंध बहुत अधिक थी। रोडवेज बस रोहतक से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। गांव शाहपुर के पास एक ट्राले ने काफी स्पीड से बस को ओवरटेक किया। चालक ने ट्राले को बस के सामने लाकर एक दम पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। इसी बाद बस ट्राले के पीछे टकरा गई। हादसे में बस के दाहिनी हिस्से के परखचे उड़ गए। ढाबों पर काम करने वाले लोगों ने व वहां खाना खाने के लिए रुके लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला और प्राइवेट वाहनों से उन्हें अस्पतालों में भेजा ।

आरोपी को जल्द गिरफ्तार करेंगे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर अपने कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी ट्राला चालक पर केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -देवेंद्र सिंह, जांच अधिकारी इसराना थाना पुलिस

इसराना।  क्षतिगस्त रोडवेज बस।

इसराना। क्षतिगस्त रोडवेज बस।- फोटो : Panipat

इसराना।  अस्पताल में उपचाराधीन घायल ।

इसराना। अस्पताल में उपचाराधीन घायल ।- फोटो : Panipat

इसराना। अस्पताल में उपचाराधीन घायल ।

इसराना। अस्पताल में उपचाराधीन घायल ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed