फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Roads will increase in the city, there will be relief from jam, tender worth Rs 46.40 crore

Panipat News: शहर में बढ़ेंगी सड़कें, मिलेगी जाम से मुक्ति, 46.40 करोड़ का टेंडर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Roads will increase in the city, there will be relief from jam, tender worth Rs 46.40 crore
पानीपत। शहर में आंतरिक सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाई जाएगी। इससे शहर में जाम की मुक्ति मिलेगी और लोगों को भी सुविधा मिलेगी। नगर निगम जाटल रोड को मुखीजा कॉलोनी के नजदीक से गोहाना रोड तक सड़क बनाएगा।
विज्ञापन

निगम इसके प्रस्ताव पर काम कर रहा है। इससे पहले इसके बराबर वन विभाग को जमीन दी जाएगी। वहीं शहर की रेलवे लाइन के पुराना औद्योगिक क्षेत्र को सीधे जीटी रोड से जोड़ा जाएगा। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज बनाया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह काम हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड कराएगा। इसको लेकर 46.40 करोड़ रुपये टेंडर लगा दिया है। इससे असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर वाहनों का दबाव कम होगा। इसके अलावा बिशनस्वरूप कॉलोनी के रेलवे अंडरपास को सीधे असंध रोड शिवपुरी से जोड़ा जाएगा। तीनों प्रोजेक्ट के मूर्त रूप में मिलने के बाद शहर में एक हिस्से से दूसरे में जाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 कॉलोनीवासियों को मिलेगी राहत
बतरा कॉलोनी में रिफाइनरी नहर बाईपास से असंध रोड और इससे आगे जाटल रोड तक राजवाहे की सड़क बनाई गई है। इस सड़क को आगे गोहाना रोड तक बनाने का प्रस्ताव है। इसके मूर्त रूप में होने के बाद गोहाना रोड की जाटल रोड व असंध रोड से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। इसके बाद मॉडल टाउन या इस तरह की कॉलोनीवासियों को एक-दूसरी जगह जाने के लिए जीटी रोड पर नहीं आना पड़ेगा। वे इस सड़क से सीधे गंतव्य को चले जाएंगे। राजवाहे की यह जमीन वन विभाग की है। नगर निगम इसको लेकर वन विभाग को जमीन देने की तैयारी में भी है।
जीटी रोड को सरकारी विश्राम गृह से जोड़ने की तैयारी ःजीटी रोड को सरकारी विश्राम गृह से पुराना औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने 46.40 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज का टेंडर लगाया है। इसकी लंबाई 1.14 किलोमीटर होगी। हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिजेज डेवलेपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड इस काम को कराएगा। कंपनी को दो साल में रेलवे ओवरब्रिज बनाकर देना होगा।
जिला प्रशासन ने पुराना औद्योगिक क्षेत्र में आरओबी के निर्माण में रोडा बने दो मकानों को गत दिनों तोड़ दिया है। ये दोनों मकान अवैध रूप से बताए गए थे। आरओबी की घोषण एक मई 2022 को की गई थी। इसके बनने के बाद असंध रोड रेलवे ओवरब्रिज पर हर समय लगने वाला जाम खत्म होगा। जिला सचिवालय या जीटी रोड पर आने वाले वाहन चालक पुराना औद्योगिक क्षेत्र से सीधे आ सकेंगे।

जल्द चालू कराया जाएगा रेलवे अंडरपास ः बिशनस्वरूप कॉलोनी स्थित रेलवे अंडरपास जल्द ही चालू कराया जाएगा। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये की लागत आई है। यहां से जीटी रोड और जिला सचिवालय आ जा सकेंगे। इसे अंडरपास को असंध रोड शिवपुरी के नजदीक जोड़ा जाएगा। यहां रेलवे लाइन के साथ-साथ सड़क निकालने की तैयारी है। इससे असंध रोड व रेलवे रोड पर जाने का सीधा रास्ता होगा। छोटे वाहन चालकों के लिए रास्ता आसान होगा।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed