फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rishabh wanted to become an officer in the Navy, but he committed suicide after being hit by a motorcycle

Panipat News: नौसेना में ऑफिसर बनना चाहता था ऋषभ, मोटरसाइकिल की साइड लगने पर ले ली जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Rishabh wanted to become an officer in the Navy, but he committed suicide after being hit by a motorcycle
पानीपत। खटीक बस्ती में मंगलवार को छोटी सी बात पर हुए झगड़े ने आरके पुरम के ऋषभ की जान ले ली। ऋषभ नौसेना में ऑफिसर बनना चाहता था। वह 10 वीं पास करते ही नौसेना(नेवी) में भर्ती होने का सपना देखने लगा था। वह अक्सर नेवी जवानों की जिदंगी पर आधारित पुस्तकें पढ़ता था। 12 वीं के बाद वह नेवी की परीक्षा पास करना चाहता था। इसके अनुरूप वह पढ़ाई भी कर रहा था। वह दो बहनों का इकलौता भाई था। दोनों बहनें उससे छोटी हैं। परिवार का इकलौता चिराग बुझ जाने पर पूरी कॉलोनी में मातम छाया है। बहनें भाई के विलाप में बेसुध हैं। मां भी अपने बेटे को याद कर बिलख बिलख कर रो रही है।
विज्ञापन


ऋषभ अपने विराट नगर निवासी दोस्त कृष के साथ मंंगलवार शाम को खटीक बस्ती में आया था। मोटरसाइकिल ऋषभ चला रहा था। यहां नव जीवन स्कूल के सामने ऋषभ की मोटरसाइकिल की खटीक बस्ती के बिट्टू की मोटरसाइकिल से हल्की टक्कर हो गई। बिट्टू के साथ सौरव भी था। इसी बात पर इनकी कहासुनी हो गई। बिट्टू ने कॉल कर अपने दोस्त करण, काकू व अन्य 10-12 युवकों को बुला लिया। कृष ने भी अपने दोस्त अंकित व पोपी को बुला लिया। बिट्टू , सौरव, करण व काकू ने 10-12 युवकों के साथ मिलकर ऋषभ, कृष, अंकित व पोपी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। ऋषभ की जांघ पर तेज धार हथियार से हमला किया गया। अंकित व पोपी ने घर में घुसकर जान बचाई। आरोपियों ने ऋषभ व कृष को बुरी तरह से पीटा। लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। कृष का बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अंकित व पोपी अब तक सहमे हुए हैं। वह पुलिस को बयान देने तक की हालत में नहीं है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी का जिम्मा सीआईए की टीमों को सौंपा है। टीमें आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने चार नामजद समेत 10-12 युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीन डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

ज्यादा खून बहने से हुई मौत- डॉ. राजीव
जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. राजीव मान ने बताया कि ऋषभ की जांघ में गहरी चोट थी। धारदार हथियार से जांघ की नसें कट गई।इसलिए अधिक खून बह गया था। इसी कारण ऋषभ की मौत हुई है। बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम किया गया है।



वर्जन-
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि चार नामजद समेत 10-12 युवकों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। मोटरसाइकिल की साइड लगने पर इनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed