फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reverence gathered in the pagodas, the industrial city echoed with the praises of Shiva.

Panipat News: शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, शिव के जयकारों से गूंजी औद्योगिक नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Reverence gathered in the pagodas, the industrial city echoed with the praises of Shiva.
पानीपत। सावन का पवित्र महीने सोमवार को शुरू हो गया। अल सुबह ही शिवालय बाबा के जयकारों से गूंज उठे। दिन चढ़ते ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। शहर समेत जिले के करीब 50 मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। भक्तों ने सोमवार का व्रत रखने के साथ शाम को शिव बाबा का संकीर्तन किया। कई मंदिरों में शाम को शयन आरती में भक्तों की भीड़ रही। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में माल पूड़े और खीर के प्रसाद का भंडारा लगाया गया।
विज्ञापन

सोमवार को सावन के पहले दिन अल सुबह ही भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंच गए। देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना के साथ पंडितों ने मंगल आरती की और इसके बाद जलाभिषेक शुरू किया। मंदिरों में इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए। सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन के प्रधान तरुण गांधी ने बताया कि ऐसा अद्भुत संयोग 72 वर्षों के बाद बना है। जब सावन का महीना सोमवार से शुरू होकर सोमवार को है। उन्होंने बताया कि सावन मास में प्रतिदिन भोले बाबा का संकीर्तन किया जाएगा। हर सोमवार विशेष पूजा अर्चना होगी।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी ब्रिज किशोर शास्त्री ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। इस महीने में भगवान शिव ही सृष्टि का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान शिव बेहद सरल व जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। सावन मास में सुबह शाम दोनों समय भगवान शिव का जलाभिषेक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
किसी व्रत रखा तो किसी ने शिव स्तुति की
भक्तों में शिव पूजा को लेकर उत्साह दिखाई दिया। असंध रोड नहर स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक को आई सीमा, कोमल और दीपिका ने बताया कि उन्होंने सोमवार का व्रत रखा है। वे सावन महीने के पांचों सोमवार व्रत रखेंगी। भगवान शिव के जलाभिषेक को लेकर अल सुबह ही उठ गए थे। सेक्टर-12 निवासी आरती और वंदना ने बताया कि उन्होंने इस बार शिव स्तुति करने का निश्चय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed