{"_id":"67c0cbda57ed977f98001a47","slug":"retired-teacher-lost-his-life-in-road-accident-panipat-news-c-244-1-pnp1003-132908-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की गई जान
विज्ञापन
मतलौडा। वैसर रोड पर पुलिस की ईवीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही से सेवानिवृत्त अध्यापक की जान चली गई। सेवानिवृत्त अध्यापक मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी व एक युवक के साथ अपने गांव वैसर जा रहा था। रास्ते में पुलिस कर्मचारी ने सड़क पर ईवीआर रोककर अचानक खिड़की खोल दी। इस दौरान मोटरसाइकिल ईवीआर में टकरा गई। हादसे में सेवानिवृत्त अध्यापक की मौत हो गई। उसकी पत्नी व युवक घायल हो गए। यह पूरी घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
मतलौडा थाना की पुलिस ने सेवानिवृत्त अध्यापक के दामाद के बयान पर पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
खानपुर कलां गांव निवासी बलजीत ने बताया कि उसका ससुर हुकमचंद (82) सेवानिवृत्त अध्यापक था। वह बुधवार को अपनी पत्नी धनपति व पड़ोस के युवक अंकित के साथ मोटरसाइकिल पर पानीपत स्थित बैंक में गया था। शिवरात्रि पर बैंक की छुट्टी थी। वह सुबह 11 बजे पानीपत से वापस अपने गांव वैसर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल अंकित चला रहा था। वैसर गांव रोड पर अमर अस्पताल के सामने सड़क पर ईवीआर खड़ी थी। जब उनकी मोटरसाइकिल ईवीआर के पास आई तभी एक पुलिस कर्मचारी ने अचानक ईवीआर की खिड़की खोल दी। उनकी मोटरसाइकिल ईवीआर में टकरा गई। हादसे में हुकमचंद के सिर में गंभीर चोटें आई। उसकी पत्नी धनपति व अंकित भी घायल हो गए। तीनों को राहगीरों ने निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने हुकमचंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन-
मतलौडा पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मृतक के दामाद की शिकायत पर पुलिस कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।