फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retired Employees Association submitted memorandum to MLA Pramod Vij

Panipat News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने विधायक प्रमोद विज को सौंपा ज्ञापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Retired Employees Association submitted memorandum to MLA Pramod Vij
पानीपत। रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पानीपत खंड की कार्यकारिणी ने पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज को अपनी मांगों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसकी अगुवाई पानीपत खंड के प्रधान ओमप्रकाश और मंच का संचालन महेंद्र दत्त ने किया।
जिला प्रधान बलवान सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। जिसके चलते उनकी परेशानी बढ़ रही है। रिटायर्ड कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांग रख रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को नहीं माना जा रहा। उन्होंने अपनी पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन शहरी विधायक प्रमोद विज को दिया है। उन्होंने सदस्यता बढ़ाने का अभियान मार्च के महीने में शुरू करेंगे। राज्य कमेटी के सदस्य सतबीर चालिया ने बताया कि अगर समय रहते मांगों को नहीं माना गया तो 2024 के चुनावों में सरकार को रिटायर्ड कर्मचारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर जिला सचिव भलेराम शर्मा, ईश्वर सिंह, कलीराम शर्मा, जयभगवान, दिलावर सिंह व रामभज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed