फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Retierd army man working in farm thief goes atm and 8 thousand cash from shirt

खेत में काम कर रहे रिटायर्ड फौजी की कमीज से एटीएम कार्ड व 8 हजार नकदी चोरी, खाते से भी निकाले 51200

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Retierd army man working in farm thief goes atm and 8 thousand cash from  shirt
कमीज उतारकर खेत में काम कर रहे एक रिटायर्ड फौजी की शर्ट से चोर एटीएम कार्ड व आठ हजार की नकदी चुराकर फरार हो गया। आरोपी ने एटीएम कार्ड से 51 हजार 200 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फौज से रिटायर्ड रामफल पुत्र दुलीचंद निवासी गांव जाटल ने बताया कि वह मंगलवार को खेत में गया था। काम करने के लिए उसने अपनी कमीज उतारकर ट्यूबवेल वाले कमरे में टांग दी। कमीज की जेब में आधार कार्ड, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, फौजी कैंटिन कार्ड, एटीएम व आठ हजार रुपये नकदी थी। जब वह काम खत्म कर वापस लौटा तो उपरोक्त सामान चोरी मिला। पहुंचने पर उसके फोन में खाते से 51 हजार 200 रुपये निकलने का मैसेज आया। उसके बाद उसने एटीएम को ब्लॉक कराया और मॉडल टाउन थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

खेत में पानी पिलाने आए युवक पर शक, एटीएम पर ही लिखा था पासवर्ड
पुलिस शिकायत में रिटायर्ड फौजी ने बताया कि जब वह खेत में काम कर रहा था, उस समय खेत में सुभाष उर्फ डुडा पुत्र तेजपाल निवासी सुताना आया। जिसने पानी के लिए पूछा, लेकिन उसने पीने से मना कर दिया। वह वापस चला गया। शक है कि उसी ने कमीज से पैसे व अन्य सामान चुराया है। वहीं इसके अलावा बताया कि एटीएम कार्ड पर ही कार्ड का पासवर्ड लिखा हुआ था, जिससे आरोपी ने पैसे निकलवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed