फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Requirement of family ID removed in profile update

प्रोफाइल अपडेटेशन में हटाई फैमिली आईडी की अनिवार्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Requirement of family ID removed in profile update
लंबे समय से तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों को राहत देते हुए शिक्षा विभाग ने प्रोफाइल अपडेट करने में फैमिली आईडी की अनिवार्यता को हटा दिया है। हालांकि शिक्षकों को शेष विवरण अपलोड करना अनिवार्य होगा। ट्रांसफर ड्राइव पर जाने वाले शिक्षकों को सबसे ज्यादा परेशानी फैमिली आईडी को अपडेट करने में आ रही थी जिससे वे पूरा विवरण समय पर अपलोड नहीं करवा पा रहे थे।
विज्ञापन

ट्रांसफर ड्राइव पर जाने से पहले शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल में व्यक्तिगत व अपना सर्विस विवरण सत्यापित कराकर अपलोड कराना अनिवार्य है। इसके साथ-साथ अब तक दाखिल हुए विद्यार्थियों का विवरण भी पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य था। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों को 14 जुलाई तक शत-प्रतिशत विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे ताकि विभाग तबादले की प्रक्रिया को शुरू कर सके। हालांकि एमआईएस पोर्टल में आ रही तकनीकी खामी के कारण शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सबसे ज्यादा परेशानी फैमिली आईडी को अपडेट करने में हो रही थी। अधिकारियों ने बताया कि 10 जुलाई तक मात्र 14 प्रतिशत शिक्षकों ने ही पोर्टल पर दोनों प्रोफाइल का विवरण अपलोड किया था। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को राहत देते हुए प्रोफाइल अपडेट करने में फैमिली आईडी की अनिवार्यता को हटा दिया है। अब शिक्षकों द्वारा शीघ्र ही शत-प्रतिशत विवरण पोर्टल पर अपलोड करने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्जन-
- शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर ड्राइव पर जाने से पहले शिक्षकों से अपना व्यक्तिगत और सर्विस विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को राहत देते हुए प्रोफाइल अपडेट के कार्य में फैमिली आईडी की अनिवार्यता को हटा दिया हे। संभावना है कि अब शिक्षक पूरा विवरण पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। विवरण अपलोड होने के बाद तबादला प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed