{"_id":"65382759ce5bfd96300c7d34","slug":"relief-to-bpl-ews-and-flat-owners-in-tdi-panipat-news-c-244-1-pnp1004-8191-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: टीडीआई में बीपीएल, ईडब्ल्यूएस और फ्लैट मालिकों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: टीडीआई में बीपीएल, ईडब्ल्यूएस और फ्लैट मालिकों को राहत
विज्ञापन
पानीपत। प्रदेश सरकार ने हरियाणा इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन यानी एचईआरसी के नियमाें में बदलाव कर टीडीआई के बीपीएल, ईडब्ल्यूएस और फ्लैट मालिकों को बड़ी राहत दी है। अब इनके निवासियों को नया बिजली कनेक्शन और विकास शुल्क के नाम पर सिर्फ 14 हजार रुपये ही जमा करवाने होंगे। जबकि इससे पहले 40 हजार रुपये जमा करवाने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि नियमों के अनुसार तीन किलोवाट से ज्यादा का लोड लेने पर ये राहत नहीं मिलेगी। इसका फायदा तीन साल से इंतजार कर रहे टीडीआई के करीब 500 परिवारों को मिलेगा। यहां अभी भी 470 फ्लैट ऐसे हैं जो अब तक अलॉट नहीं हो पाए हैं। इनके अलॉटमेंट के बाद उनको भी सरकार के इन नियमों का फायदा होगा। खास बात ये है कि जिन लोगों ने पिछले नियमों के तर्ज पर पूरी राशि जमा करवाई है वह उनके बिजली बिलों में एडजस्ट कर दी जाएगी। यानी उनको भी 14 हजार का ही भुगतान करना होगा।
दूसरी ओर टीडीआई सिटी आरडब्ल्यूएस के महासचिव अनिल मलिक ने बताया कि टीडीआई ने बिजली निगम को बकाया बिल की एवज में 15 लाख रुपये के दो डिमांड ड्रॉफ्ट जमा करवाए हैं। इनमें से 10 लाख रुपये मॉर्केट कॉम्प्लेक्स के बकाया बिल और पांच लाख रुपये पानी की टंकी के बकाया बिल के जमा करवाए हैं। हालांकि बिल जमा करवाने के बाद भी इनके कनेक्शन चालू नहीं हो सके। क्योंकि पानी की टंकी के बकाया बिल के अभी करीब 34 लाख रुपये भरना बाकी हैं। वहीं, मार्केट कॉम्प्लेक्स के 10 लाख जमा करवाने के बाद भी पांच लाख रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि बकाया बिल की राशि जमा करवाने के बाद भी बिल और कनेक्शन चालू करवाने को लेकर वे बिजली निगम के अधिकारियों से मिलेंगे।
बिजली निगम के सब अर्बन सब डिवीजन के एसडीओ नरेंद्र जागलान का कहना है कि टीडीआई के लोग अब 14 हजार रुपये जमा करवाकर बिजली कनेक्शन ले सकते हैं।