{"_id":"6a5d3c36cf41ab7bad020009","slug":"relief-from-cloudy-skies-rain-likely-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-160872-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बादल छाने से मिली राहत, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बादल छाने से मिली राहत, आज बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले में रविवार को सुबह तेज धूप और दोपहर बाद बादल छाए रहे। बादल छाने से तापमान व उमस से लोगों को राहत मिली। वहीं अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई।
मौसम विभाग ने सोमवार को तेज बारिश के आसार जताए हैं।
पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के बाद शुक्रवार और शनिवार को बादलों की आवाजाही रहने से और रविवार को दोपहर बाद बादल छाए रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं उमस भी कम हुई।
अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाहपुर निवासी अजय ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले धान की फसल लगाई है और फसल में पानी करने के लिए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। यदि एक-दो दिन में बारिश नहीं होती है तो सूखी धान खराब हो जाएगी और उन्हें दोबारा से फसल की रोपाई करनी पड़ेगी। यदि बिजली पूरा दिन रहे तो वे ट्यूबवैल से सिंचाई कर सकते हैं लेकिन बिजली के घोषित और अघोषित कटों ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सोमवार को तेज बारिश के आसार हैं। उसके बाद कई दिन तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। वहीं किसानों को धान की फसल में सिंचाई करने से निजात मिलेगी।