फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Relative cheated 25.80 lakhs in the name of sending abroad

Panipat News: विदेश भेजने के नाम पर रिश्तेदार ने ठगे 25.80 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Relative cheated 25.80 lakhs in the name of sending abroad
पानीपत। फरीदपुर गांव निवासी एक परिवार को कनाडा भेजने के नाम पर रिश्तेदार समेत दो लोगों ने मिलकर 25.80 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने रुपये लेने के बाद न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही रुपये लौटाए। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी के आदेश पर सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरीदपुर निवासी हरविंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी अमनदीप कौर के चाचा सुखदेव सिंह निवासी डेरा सालवन का उनके घर आना-जाना था। नवंबर 2021 में सुखदेव सिंह ने उन्हें कहा कि वह और उसका दोस्त सुशील मेहता निवासी असंध विदेश भेजने का काम करते हैं। परिवार सहित उन्हें भी कनाडा भेज देंगे। वहां वर्क परमिट भी दिलवाएंगे और बच्चों को स्कूल में दाखिला भी मिल जाएगा। उनके जानकार कनाडा में रहते हैं, वह सब संभाल लेंगे। इसके बाद सुखदेव सिंह ने उसे और उसकी पत्नी को दो नवंबर 2021 को अपने एपीएल ज्वेलर्स में बच्चों के अस्पताल असंध में बुलाया। वहां उन्होंने उन्हें परिवार सहित भेजने के एवज में 40 लाख रुपये की मांग कर पहले 25 लाख और कनाडा पहुंचने के बाद 15 लाख रुपये देने की बात कही। उसने अलग-अलग तरीकों से 25.80 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

हरविंद्र सिंह ने कहा कि रुपये देने के बाद आरोपियों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उन्हें अब परिवार सहित जनवरी के अंतिम सप्ताह में कनाडा भेज देंगे और उन सभी के पासपोर्ट तक ले लिए, लेकिन जनवरी बीत जाने के बाद भी उनका वीजा नहीं आया। पूछा तो आरोपियों ने कहा कि अप्रैल तक सभी का वीजा आ जाएगा। उन्होंने विश्वास कर लिया। आरोपियों ने उन्हें चंडीगढ़ से कनाडा एंबेसी में जाकर फिंगर प्रिंट करवाने के लिए कहा। इसके बाद भी उनका वीजा नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंद्र ने कहा कि उन्होंने डेरे पर एक पंचायत रखी। इसमें आरोपियों ने कुछ दिन बाद पैसे लौटाने की बात कही। 13 मई 2023 को दोनों ने एचडीएफसी बैंक का 18 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन वो पैसे देने और बैंक में न लगाने की बात कहते रहे। आज तक आरोपियों ने उनके पैसे वापस नहीं लौटाए। अब आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- प्रवीन कुमार, प्रभारी, सेक्टर 13-17 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed