फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registry stuck due to implementation of new collector rate

Panipat News: नए कलेक्टर रेट लागू पर रजिस्ट्री अटकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Registry stuck due to implementation of new collector rate
पानीपत। नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए गए हैं। सोमवार को नए रेट के अनुसार सॉफ्टवेयर में अपडेट करने का काम चला। जिसके चलते पानीपत व समालखा सहित जिले की किसी भी तहसील में कोई रजिस्ट्री नहीं हुई। कुछ ही लोग रजिस्ट्री कराने को पहुंचे। वे भी वापस लौट आए।
विज्ञापन

पानीपत तहसील में पूरे दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहता था, वहीं सोमवार को पूरा दिन खिड़की खाली रही। अधिकारियों ने मंगलवार से नए रेटों के आधार पर रजिस्ट्री करने की बात कही हैं। मंगलवार के लिए करीब 80 टोकन बुक किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में नए कलेक्टर रेट एक दिसंबर को लागू हो गए हैं। पहले दिन रविवार के चलते नए रेट अपलोड नहीं हो पाए थे। सोमवार को पानीपत समेत सभी तहसीलों में नए रेट अपलोड करने का काम शुरू किया। तकनीकी अधिकारी और डाटा ऑपरेटर पूरा दिन रेट अपलोड करने में लगे रहे। दोपहर के समय कुछ लोग रजिस्ट्री कराने भी पहुंचे। डीड राइटर ने उनको रेट अपलोड होने के बाद ही रजिस्ट्री होने की बात कही। कुछ लोग पुराने स्टांप लेकर पहुंच गए। उनको वापस लौटना पड़ा। भाटिया कॉलोनी निवासी मुकेश ने बताया कि उसने पुराने रेट पर स्टांप ले रखे थे। वह रजिस्ट्री नहीं करा पाया था। उसके स्टांप खत्म हो गए। अब नए सिरे से स्टांप लेने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed