{"_id":"6a90a5db6daf15b69c0bc014","slug":"registry-and-jamabandi-stalled-due-to-strike-by-patwari-and-kanungo-panipat-news-c-244-1-pnp1001-163126-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, रजिस्ट्री व जमाबंदी अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, रजिस्ट्री व जमाबंदी अटकी
विज्ञापन
पटवारी और कानूनगो की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, रजिस्ट्री व जमाबंदी अटकी
- नए सॉफ्टवेयर की कमियों को दूर करने और लंबित मांगों को लेकर आठवें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन
- पानीपत समेत जिले की सभी पांचों तहसीलों में इंतकाल और रजिस्ट्री न होने से भटक रहे लोग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राजस्व विभाग के नए सॉफ्टवेयर में व्याप्त कमियों को दूर करने और अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर पटवारियों व कानूनगो की सांकेतिक हड़ताल वीरवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण पानीपत जिला मुख्यालय समेत जिले की सभी पांचों तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज पूरी तरह ठप पड़ गया है। जमाबंदी, इतकाल (नामांतरण) और रजिस्ट्री की प्रक्रिया रुकने से तहसीलों में पहुंचे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हड़ताल के चलते जमीनी सौदों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही छात्रों व आम नागरिकों के आय, जाति, और निवास प्रमाण पत्रों के सत्यापन का काम भी पटवारियों की गैरहाजिरी के कारण अटक गया है। रोजाना सैकड़ों लोग तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन काम न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।
पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन रावल ने बताया कि नए राजस्व पोर्टल में आ रही तकनीकी खामियों के कारण कर्मचारियों को काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों व सरकार को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार सॉफ्टवेयर की कमियों को दूर कर उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक उनका सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहेगा।