{"_id":"6af38714238f67d9090a076c","slug":"registration-of-coaching-institutes-is-compulsory-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167374-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कोचिंग संस्थानों को पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कोचिंग संस्थानों को पंजीकरण कराना होगा अनिवार्य
विज्ञापन
पानीपत। जिले में संचालित निजी कोचिंग संस्थानों को नियमानुसार पंजीकरण के दायरे में लाने और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। हरियाणा निजी कोचिंग संस्थान (पंजीकरण एवं विनियमन) नियम 2026 के तहत जिले के सभी निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।
इस संबंध में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नीलम ने बताया कि आगामी 12 नवंबर को प्रातः 10 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ड्रॉ ऑफ लॉट्स का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से दो पंजीकृत शैक्षणिक संस्थाओं के नामों का चयन कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक सभी पंजीकृत शैक्षणिक संस्थान शामिल हो सकते हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में बिना पंजीकरण के कोचिंग संस्थान चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाॅक्स
यह होता है ड्रॉ ऑफ लॉट्स
ड्रॉ ऑफ लॉट्स एक निष्पक्ष और पारदर्शी चयन प्रक्रिया है। इसे हिंदी में साधारण भाषा में लॉटरी निकालना या चीट/पर्ची डालकर चयन करना कहते हैं। जब किसी पद, समिति, संस्था या योजना के लिए कई योग्य दावेदार या आवेदक होते हैं और चयन बिना किसी पक्षपात के करना होता है। सभी आवेदकों के नाम की पर्चियां एक बॉक्स में डालकर किसी तीसरे व्यक्ति से निष्पक्ष रूप से पर्ची निकलवाई जाती है। जिस संस्था या व्यक्ति का नाम उस पर्ची में आता है, उसी का चयन अंतिम माना जाता है।