फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Reflector-based lights will be installed in roadways buses: Vij

रोडवेज बसों में लगाई जाएंगी रिफ्लेक्टर आधारित लाइटें : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Reflector-based lights will be installed in roadways buses: Vij
अंबाला। राज्य परिवहन की बसों में अब विशेष रिफ्लेक्टर आधारित लाइटें लगाई जाएंगी ताकि धुंध और कोहरे के दौरान बसें दूर से ही दिखाई दें और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि सर्दियों में दृश्यता कम होने पर अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं, इसलिए इन लाइटों से ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग में बड़ी सुविधा मिलेगी और सड़क सुरक्षा मजबूत होगी। इसी प्रकार उन्होंने कहा, राज्य सरकार ने नई ई-बसों का एक और ऑर्डर दिया है, इनके आने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की खपत भी घटेगी। इन नई लाइटों का उद्देश्य अंधेरे और कोहरे में वाहन को अन्य चालकों के लिए दृश्यता बनाना है ताकि दुर्घटना की संभावना कम हो।
विज्ञापन

प्रमुख मार्गों पर उपलब्ध होंगे चार्जिंग स्टेशन : कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताया कि ई-बसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे प्रदेश में चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जा रहे हैं। भविष्य में हर शहर और प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होंगे ताकि ई-वाहनों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed