{"_id":"68d9a213137e4d581e09b4a8","slug":"refinery-manager-cyber-cheated-of-rs-21-lakh-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144644-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रिफाइनरी के प्रबंधक से 21 लाख रुपये की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रिफाइनरी के प्रबंधक से 21 लाख रुपये की साइबर ठगी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
-लोन देने के नाम पर साइबर ठगों ने की ठगी
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रिफाइनरी के प्रबंधक के साथ लोन देने के नाम पर 21 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने सुरक्षा बांड, जीएसटी, एनओसी, एफडीआर व अन्य शुल्क बताकर पैसे ऑनलाइन जमा कराए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रिफाइनरी के मुख्य प्रबंधक शिवा रमन शंकर ने साइबर क्राइम थाने में दी शिकायत में बताया कि उसने आदित्य बिरला पर्सनल लोन लिया था। 10 अगस्त को उनके पास एक नंबर से कॉल आई और खुद को कर्मचारी बताया और लोन देने को कहा। उन्होंने लोन के लिए सहमति जताई। जिसके बाद आरोपियों ने सुरक्षा बांड, जीएसटी, एनओसी, एफडीआर, लेनदेन शुल्क एफडी सह-आवेदक शुल्क, बीमा, स्टांप शुल्क, सुरक्षित लेनदेन के नाम पर उनसे 21.06 लाख रुपये अलग-अलग खाते में जमा करा लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिफाइनरी के मुख्य प्रबंधक के साथ साइबर ठगी की शिकायत दी थी। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अजय कुमार, प्रभारी थाना साइबर क्राइम