फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Re-survey of Drain No. 1 begins; encroachments ranging from 4 to 40 feet uncovered.

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 पर दोबारा पैमाइश शुरू, चार से 40 फीट तक निकले कब्जे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Re-survey of Drain No. 1 begins; encroachments ranging from 4 to 40 feet uncovered.
ड्रेन नंबर-1 पर पैमाइश के बारे में निगम आयुक्त डॉ. पंकज को जानकारी देते डीटीपी जितेंद्र। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम प्रशासन ने पानीपत शहर में ड्रेन नंबर-1 के साथ किए गए कब्जों को हटाने के लिए नई और पारदर्शी नीति अपनाई है। नागरिकों द्वारा प्राप्त शिकायतों, दावों व आपत्तियों के निस्तारण और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सोमवार को संयुक्त टीम ने डीजीपीएस (डिजिटल ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) मशीन से री-डिमार्केशन (पुनः सीमांकन) की कार्रवाई शुरू की। बबैल नाके से आगे शुरू की गई इस पैमाइश में मकान, दुकान और फैक्ट्रियों के चार फीट से लेकर 40 फीट तक के अवैध कब्जे सामने आए हैं। निगम इस बार राजस्व रिकॉर्ड के सात पत्थर से निशानदेही शुरू की है। पहले इसमें चार पत्थर शामिल किए थे। निगम आयुक्त डॉ. पंकज (पंकज राव) ने खुद छोटूराम चौक पहुंचकर पैमाइश के कार्य का निरीक्षण किया और डीजीपीएस मशीन चलाकर देखी। इस दौरान राजस्व विभाग से तहसीलदार मनोज कुमार, निगम केडीटीपी, नायब तहसीलदार वेद सैनी,ड्यूटी मजिस्ट्रेट गोपाल कलावत साथ रहे।

अगले सप्ताह से फिर चलेगा पीला पंजा : ड्रेन नंबर-1 पर नगर निगम द्वारा कुल 237 अवैध कब्जे चिह्नित हैं। इनमें से पिछले सप्ताह अभियान के दौरान 85 अवैध कब्जों कोतोड़ा जा चुका है। अब शेष बचे कब्जों की अंतिम डिमार्केशन पूरी होते ही अगले सप्ताह से तोड़फोड़ की कार्रवाई दोबारा शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed