{"_id":"69694bc2afbc15d11007c750","slug":"re-physical-verification-of-agricultural-equipment-from-20th-to-22nd-panipat-news-c-244-1-pnp1001-150627-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि यंत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन 20 से 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि यंत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन 20 से 22 तक
Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। कृषि यंत्रों का पुन: भौतिक सत्यापन 20 से 22 जनवरी को किया जाएगा, इससे फसल अवशेष प्रबंधन योजना किसानों और पर्यावरण दोनों के हितकारी बनेगी। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि किसानों को कृषि यंत्रों पर 50 से 70 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है। योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान राशि एक लाख रुपये से अधिक है। इनका पुन: भौतिक सत्यापन पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार किया जा रहा है, ताकि अनुदान की राशि सही लाभार्थियों तक पहुंचे। उपायुक्त ने बताया कि भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया प्रत्येक खंड में निर्धारित स्थानों पर कराई जा रही है, इससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह प्रक्रिया शासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन