फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh held emergency meeting regarding political equations in Haryana

Haryana: सरकार पर संकट के बाद एक्शन में RSS, सीएम और पूर्व सीएम के साथ आपात बैठक में की चर्चा

Mon, 13 May 2024 01:00 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 May 2024 01:00 PM IST
सार

हरियाणा की नायब सैनी सरकार से तीन निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। वे कांग्रेस के साथ आ गए हैं। विपक्ष इसके बाद से लगातार सरकार के अल्पमत में होने की बात कह रहा है।

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh held emergency meeting regarding political equations in Haryana
मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी - फोटो : फाइल

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के ताजा राजनीतिक समीकरणों को लेकर आपात बैठक ली है। इसमें आरएसएस के बड़े नेताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अलावा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने हर विषय पर चर्चा की।  
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरएसएस ने बैठक में चुनाव समीकरण पर चिंता जाहिर की और प्रदेश का चुनाव अपने हाथ में लेने की बात कही। संघ से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने भी सुनवाई न होने की बात कही। दो घंटे तक चली बैठक के बाद सीएम और पूर्व सीएम वापस चले गए। 
विज्ञापन


सेवा साधना केंद्र में हुई बैठक
आरएसएस ने आपात बैठक रविवार रात को समालखा के पट्टीकल्याणा स्थित सेवा साधना केंद्र में हुई। इसमें आरएसएस के कई बड़े नेता पहुंचे। बैठक में तीन दिन पहले पंचकूला में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक की रिपोर्ट सबके सामने रखी गई। जिसमें साफ कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रदेश में सभी 10 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार भी सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया जा रहा था, लेकिन  समीकरण अपेक्षाकृत नहीं आ रहे हैं। रोहतक और सिरसा सीट पर जबरदस्त मुकाबला बताया जा रहा है। बाकी आठ सीटों पर भी लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है।  सीएम नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल ने अपनी बात रखी। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया और चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने भी अपने सुझाव रखे। संघ ने सभी 10 सीटों को खुद संभालने का फैसला लिया। यहां संघ कार्यकर्ता पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद नहीं पहुंचे, बाकी को लौटाया 
संघ की बैठक में करनाल लोकसभा के सांसद संजय भाटिया नहीं पहुंचे। पार्टी ने उनका टिकट काटकर करनाल से पूर्व सीएम मनोहर लाल को टिकट दिया है। इनके अलावा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता समेत कई नेताओं को अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। यहां तय लोग ही बैठक में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कई स्थानीय कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक में सरकार में कार्यकर्ताओं के काम न होने और उनकी नाराजगी का बड़ा कारण बताया। भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने बताया कि संघ की बैठक रविवार रात को पानीपत में हुई है। वह बैठक में शामिल नहीं थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed