Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape victim gave birth to a dead girl, postmortem done by the board

Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत बच्ची को जन्म, बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Rape victim gave birth to a dead girl, postmortem done by the board
पानीपत। सेक्टर-29 इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने आठ माह की मृत बच्ची को जन्म दिया है। युवती ने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजन युवती और बच्ची के शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य भी पहुंचीं। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने दो डॉक्टरों के बोर्ड से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद बच्ची के शव को गत्ते की पट्टी में डालकर सविता आर्य की गाड़ी से ले जाकर दफनाया गया। बच्ची की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होंगे। युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
विज्ञापन

औद्योगिक थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूल रूप से बनारस की निवासी है। वह छह बच्चों की मां है, जिनमें पांच बेटियां और एक बेटा है। उसकी बड़ी बेटी 18 साल की है। वह यहां एक फैक्टरी में ठेकेदार सागर के पास काम करती थी। आठ माह पहले सागर ने उसे कहा कि उसे महिला लेबर की जरूरत है। इसलिए वह अपनी बेटी को भी काम पर ला सकती है। इसके बाद वह बड़ी बेटी को अपने साथ काम पर ले गई। अक्तूबर में उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने घरेलू उपचार किए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद वह बेटी को लेकर सेक्टर 25 स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां जांच में उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती मिली। पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि सागर ठेकेदार ने फैक्टरी में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वो मंत्री अनिल विज के पास गए थे। इसके बाद दो माह पहले आरोपी ठेकेदार सागर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed