फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape victim gave birth to a dead girl in Panipat

Panipat: दुष्कर्म पीड़िता ने दिया मृत बच्ची को जन्म, बोर्ड से हुआ पोस्टमार्टम

Mon, 16 Jan 2023 10:08 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

पानीपत में आठ माह पहले ठेकेदार ने काम पर आई युवती से दुष्कर्म किया था। आरोपी को मंत्री अनिल विज की फटकार के बाद दो माह पहले गिरफ्तार किया गया था। वहीं, युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

विज्ञापन
Rape victim gave birth to a dead girl in Panipat
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में 18 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने आठ माह की मृत बच्ची को जन्म दिया है। युवती ने घर पर ही बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजन युवती और बच्ची के शव को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्य भी पहुंचीं।

विज्ञापन

 

सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने दो डॉक्टरों के बोर्ड से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद बच्ची के शव को गत्ते की पट्टी में डालकर सविता आर्य की गाड़ी से ले जाकर दफनाया गया। बच्ची की मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होंगे। युवती को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन

 

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी की निवासी है। उसकी बड़ी बेटी 18 साल की है। वह यहां एक फैक्टरी में काम करती थी। आठ माह पहले ठेकेदार सागर ने उसे कहा कि उसे महिला लेबर की जरूरत है। इसलिए वह अपनी बेटी को भी काम पर ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद वह बड़ी बेटी को अपने साथ काम पर ले गई। अक्तूबर में उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ तो उन्होंने घरेलू उपचार किए, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। इसके बाद वह बेटी को लेकर सेक्टर 25 स्थित स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां जांच में उसकी बेटी पांच माह की गर्भवती मिली।

 

पूछने पर उसकी बेटी ने बताया कि सागर ठेकेदार ने फैक्टरी में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसलिए वह चुप थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वो मंत्री अनिल विज के पास गए थे। इसके बाद दो माह पहले आरोपी ठेकेदार सागर को गिरफ्तार किया गया था। वह फिलहाल जेल में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed