फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rape conspiracy hatched to trap neighbor

Panipat News: पड़ोसी को फंसाने के लिए दुष्कर्म की रची साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Rape conspiracy hatched to trap neighbor
पानीपत। कैराना में पड़ोसी को दुष्कर्म केस में फंसाने के लिए एक व्यक्ति ने साजिश रची। आरोपी ने यह साजिश अपनी महिला के साथ मिलकर साजिश रची। आरोपी महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से आरोपी के शारीरिक संबंध बनवाए और दूसरे दो युवकों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस में दुष्कर्म की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने झूठी शिकायत देने वाली महिला, आरोपी पड़ोसी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश शर्मा ने बताया कि यूपी के शामली जिले के एक गांव निवासी नाबालिग लड़की ने थाना चांदनी बाग में तीन फरवरी को दुष्कर्म की शिकायत दी थी। शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया कि वह 15 दिन पहले अपनी मां के साथ अपने मामा के घर पानीपत आई थी। वह मितल मेगा मॉल के पास अपनी मां के साथ पैदल जा रही थी। इसी वक्त मोटरसाइकिल पर कैराना निवासी खलील व तालिब आए। इन्होंने उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। उसको सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसका सिर दीवार में मारा। पुलिस ने मामले में खलील व तालिब पर केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने खलील से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पेशे से हलवाई है। 31 जनवरी को उसके पास एक कॉल आई थी। कॉलकर्ता ने उसे पानीपत में तीन जनवरी को एक शादी समारोह में खाना बनाने को कहा। वह मान गया। वह तीन फरवरी को पानीपत अपनी लेबर लेकर आया था। उसने उक्त नंबर पर कॉल की तो उसने खाना बनवाने से इंकार कर दिया। वह लेबर वापस लेकर कैराना आ गया था। जब पुलिस ने उस नंबर की जांच की तो वह नंबर खलील के पड़ोसी सरफराज का मिला। पुलिस को उसको हिरासत में लिया और गहनता से पूछताछ की। सरफराज ने पुलिस को बताया वह खलील से रंजिश रखता है। इसलिए उसने खलील व उसके भाई तालिब को दुष्कर्म के केस में फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने इस मामले में लड़की को, सरताज उसके दोस्त नौशाद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed