{"_id":"6ad36b001fbe0330550c6186","slug":"ramlilas-galore-in-the-city-sita-haran-staged-in-model-town-live-performances-by-artists-captivated-the-audience-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166152-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में रामलीलाओं की धूम: मॉडल टाउन में सीता हरण का मंचन, कलाकारों के सजीव अभिनय ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में रामलीलाओं की धूम: मॉडल टाउन में सीता हरण का मंचन, कलाकारों के सजीव अभिनय ने बांधा समा
विज्ञापन
रामलीला में सीता से वार्ता करते रावण। संवाद
कपट मुनि बन रावण ने किया छल, माता सीता के करुण विलाप से श्रद्धालुओं की आंखें हुईं नम
शहर भर में गूंजे जय श्री राम के जयकारे, देवी मंदिर में राम वनवास तो लैय्या सभा द्वारा हुआ सीता हरण का मंचन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। शहर में रामलीला महोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न धार्मिक कमेटियों द्वारा आयोजित रामलीलाओं में कलाकारों के जीवंत अभिनय ने दर्शकों को भक्तिरस में सराबोर कर दिया है। श्री सनातन धर्म रामलीला सभा मॉडल टाउन में सीता हरण का अत्यंत मार्मिक मंचन किया गया।
लीला का शुभारंभ शूर्पणखा प्रसंग से हुआ। लक्ष्मण के शूर्पणखा की नासिका काटने के बाद प्रतिशोध में अंधा रावण छल-कपट की योजना बनाता है। मारीच के स्वर्ण मृग बनने और राम-लक्ष्मण के दूर जाने पर साधु वेश में आए रावण ने छल से माता सीता का हरण कर लिया। मंच पर माता सीता के विलाप और रावण के भयानक अट्टहास ने दर्शकों को द्रवित कर दिया।
प्रभु राम के रूप में बलजीत टूर्ण, लक्ष्मण के किरदार में अनूप छाबड़ा, सीता के रूप में आकाश खुराना और रावण की भूमिका में पप्पू नारंग ने अपने ओजस्वी संवादों से समां बांध दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि तरुण गांधी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब-जब व्यक्ति मर्यादा और अनुशासन की लक्ष्मण रेखा लांघता है, तब-तब विपत्ति निश्चित है।
विज्ञापन
शहर की अन्य रामलीलाओं में भी भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। महावीर क्लब और हैदराबादी क्लब द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया गया। वहीं, श्री राम दशहरा कमेटी द्वारा देवी मंदिर में प्रभु श्रीराम के राम वनवास के दृश्य का अत्यंत भावुक मंचन। इसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। उधर, श्री सायंकाल रामलीला लैय्या सभा द्वारा आईबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीता हरण और लंका दहन के लीला दृश्यों का मंचन किया गया। मंचन के उपरांत सभी स्थानों पर प्रभु श्री राम की पावन महाआरती उतारी गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
5