{"_id":"6abd7b2a288c359810007605","slug":"rajrani-a-daughter-in-law-of-jaurasi-welcomed-upon-returning-after-winning-a-gold-medal-in-kabaddi-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165172-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं जौरासी की बहू राजरानी का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं जौरासी की बहू राजरानी का स्वागत
विज्ञापन
खिलाड़ी राजरानी को सम्मानित करते मंत्री कृष्णलाल पंवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। जापान में आयोजित एशियन खेलों की कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतने वाली जौरासी गांव की बहू राजरानी का बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं से स्वागत के बाद राजरानी को ढोल-डीजे और वाहनों के काफिले के साथ गांव ले जाया गया। राजरानी रेलवे में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं।
गांव के शहीद अजमेर स्टेडियम में राजरानी के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचे पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने राजरानी और उनके पति अशोक कुमार को बधाई दी। उन्होंने राजरानी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि राजरानी की उपलब्धि से उनके परिवार, गांव, हरियाणा और देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने बताया कि राजरानी इससे पहले राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी कई पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं में अनुशासन, स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच विकसित होती है। बेटियों को भी बेटों के समान खेलों में आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए।
विज्ञापन
31 हजार का चेक देने की भी घोषणा : पंचायत मंत्री ने राजरानी के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार और 31 हजार रुपये का चेक देने की घोषणा की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड़ और जाट धर्मार्थ सभा के जिला प्रधान हिटलर जौरासी ने भी राजरानी को बधाई दी। कहा कि राजरानी ने मेहनत के दम पर जो उपलब्धि हासिल की है, वह अन्य के लिए प्रेरणादायक है।