फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rainfall in Sawan, relief from humidity

सावन में लगी मानसून की झड़ी, उमस से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in Sawan, relief from humidity
पानीपत। सावन मास की शुरुआत के साथ ही रिमझिम बारिश ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत दी है। बीते पांच दिन से मौसम में बदलाव आने से लगभग हर रोज हो रही बारिश से विशेषकर किसानों को फायदा मिला है। कभी हल्की तो कभी तेज बारिश से न केवल तापमान में भी गिरावट आई है बल्कि मौसम भी खुशनुमा हुआ है। लोगों को उमस भरे वातावरण से भी राहत मिली है। बृहस्पतिवार को भी मानसून ने अपना रंग दिखाया और रात से दोपहर बाद तक मानसून की झड़ी लगी रही। हालांकि उसके बाद बादलों का लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो मानसून की झड़ी लगने से न केवल भूजल स्तर में वृद्धि होगी, बल्कि फसलों के लिए भी लाभकारी साबित होगी। किसानों का कहना है कि बीते पांच दिन के दौरान हुई बारिश से खेतों में रोपी गई धान को नई ऊर्जा मिली है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी एक पखवाड़े तक लगभग हर रोज झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे पहले मानसूनी बारिश ने किसानों का इंतजार लंबा कर दिया था। 30 जून के बाद 16 जुलाई तक अपेक्षा के अनुरूप बारिश नहीं हुई थी। वहीं, उमस भरे वातावरण से लोगों का हाल बेहाल रहा। लेकिन बीते शनिवार की रात से हुई तेज बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है। वहीं, बृहस्पतिवार को भी झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार बीते 36 घंटों के दौरान पानीपत जिले में औसतन करीब 35 एमएम बारिश हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed