फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Railway section officer of Deewana village of Panipat became ISIS terrorist

Panipat News: पानीपत के दीवाना गांव का रेलवे सेक्शन ऑफिसर बना आईएसआईएस आतंकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Railway section officer of Deewana village of Panipat became ISIS terrorist
पानीपत। असम एसटीएम ने बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला क्षेत्र से आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) के खुंखार आतंकी हरीश अजमल फारूखी व अनुराग उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है। हरीश अजमल फारूखी भारत में आईएसआईएस का चीफ है। वह भारत में आईएसआईएस को मजबूत कर रहा था। उसका साथी अनुराग उर्फ रेहान संगठन में युवाओं की भर्ती करता था। अनुराग उर्फ रेहान मूल रूप से पानीपत के दीवाना गांव का रहने वाला है। वह रेलवे मंत्रालय में सेक्शन ऑफिसर है। फिलहाल उसकी तैनाती नई दिल्ली में है। अनुराग ने कुछ समय पहले धर्म परिवर्तन किया था। अब असम एसटीएम इस मामले में दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दीवाना गांव निवासी अनुराग भुक्कर ने कोटा से आईआईटी की कोचिंग ली थी। इसके बाद उसने सरकारी नौकरी की तैयारी की। पांच साल पहले उसका चयन रेलवे में बतौर सेक्शन ऑफिसर हुआ। अनुराग उर्फ रेहान के पिता मनबीर की 22 साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। फिलहाल अनुराग दिल्ली के रोहिणी में किराये पर रहता है। अनुराग ने अपना धर्म परिवर्तन कर नाम रेहान रख लिया था। रेहान अब हरीश अजमल फारुखी के संपर्क में था। हरीश अजमल फारुखी भारत में विश्व के सबसे खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस को सक्रिय कर रहा था। इसमें युवाओं की भर्ती की जा रही थी। बांग्लादेश में भी लगातार इसकी सक्रियता बढ़ रही थी। डेढ़ साल पहले रेहान ने बांग्लादेश की युवती से शादी की थी। परिवार को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन

इराक, सीरिया व अफगानिस्तान में आईएसआईएस की जड़ें उखड़ने के बाद इसको भारत में सक्रिय किया जा रहा था। यह संगठन के लिए फंड जुटाने व युवाओं को हमलों की ट्रेनिंग देने में ट्रेंड है। इन पर लखनऊ में भी केस दर्ज हुआ था। अनुराग उर्फ रेहान व हरीश अजमल फारुखी को एनआईए ने मोस्टवांटेड घोषित किया हुआ है। बुधवार को धुबरी सेक्टर के धर्मशाला क्षेत्र से असम एसटीएफ ने इन्हें गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया। अजमल फारुखी देहरादून के चकराता का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed