फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raids on street vendors and fast food shops, nine domestic cylinders seized

Panipat News: रेहड़ी और फास्ट फूड की दुकानों पर छापा, नाै घरेलू सिलिंडर जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Raids on street vendors and fast food shops, nine domestic cylinders seized
पानीपत। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी दिव्या की देखरेख में विभाग की टीम ने सोमवार को शहर में कई व्यवसायिक स्थानों पर घरेलू सिलिंडर के प्रयोग की सूचना पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दाैरान टीम ने जीटी रोड टोल के नजदीक रेहड़ी और फास्ट फूड की दुकानों से नौ सिलिंडर बरामद किए।
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक अधिकारी दिव्या ने कहा कि यदि किसी गैस उपभोक्ता के पास अवैध ओटीपी/बुकिंग सिलिंडर नोट रिसीव का एसएमएस आता है तो कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दें। कालाबाजारी की सूचना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग का कंट्रोल रूम नंबर 114 है। इसके अलावा दूरभाष नंबर 0180-2653850 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
दूसरी ओर उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग के कई दिन बाद लाइन में खड़े होकर सिलिंडर लाने को मजबूर हैं और एजेंसी इसके बाद भी चार्ज ले रही हैं। उपभोक्ता और एजेंसी कर्मियों के बीच इसके लिए तनातनी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिलीवरी चार्ज वसूलने का आरोप : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने एजेंसियों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को विरोध जताया। इसके बाद उन्होंने डीएफएससी को ज्ञापन साैंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष विजय अरोड़ा ने कहा कि गैंस उपभोक्ताओं से बिना होम डिलीवरी के डिलीवरी चार्ज वसूला जा रहा है।

कई उपभोक्ता बुकिंग कराने के बाद गोदाम से खुद सिलिंडर ला रहे हैं फिर भी उनसे डिलीवरी चार्ज लेना उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत एक अनुचित व्यापार व्यवहार है।
उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं के हित में पर तुरंत कार्रवाई की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed