फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rahul had carried out a murderous attack on Neeraj due to a dispute in jail.

Panipat News: जेल में हुई कहासुनी की रंजिश में राहुल ने नीरज पर किया था जानलेवा हमला

Sun, 05 Apr 2026 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Rahul had carried out a murderous attack on Neeraj due to a dispute in jail.
समालखा। सीआईए-1 की टीम ने हथवाला गांव के नीरज पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी राहुल को शुक्रवार शाम को हथवाला रोड पर जौरासी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है। प्रथम दृष्टया में सामने आया कि हत्या के एक मामले में वे दोनों जेल में बंद थे। यहां उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में हमला किया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि 30 मार्च को हथवाला के रिंकू ने समालखा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि शाम को करीब 7 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी एक कार अंकित के घर के बाहर रुकी। कार में राहुल, चुलकाना निवासी रवि उर्फ कमांडो व इनके दो-तीन अन्य साथी और कपिल उर्फ जोनी, अंकित, बंटी, मनोज विशाल व रामपाल पहले से ही वहां मौजूद थे। कुछ देर बाद रवि उर्फ कमांडाे व राहुल ने उस पर गोली चला दी। वह जान बचाकर घर के अंदर भागा। आवाज सुनकर उसका भाई नीरज, कपिल और मोहित बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को पुलिस टीम ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और नीरज दोनों समालखा थाना में दर्ज हत्या के एक मामले में शामिल थे। दोनों को 20-20 साल की सजा हो चुकी है और दोनों उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। जब वे जेल में बंद थे तो उनकी कई बार कहासुनी हुई थी, जिसे लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed