फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raging water submersible to give people

सबमर्सिबल से पानी नहीं देने पर भड़के लोग

Thu, 17 Jul 2014 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Thu, 17 Jul 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
समालखा। सांसद कोटे से पार्षदों की ओर से अपने वार्डों में लगाए सबमर्सिबल पंप कुछ प्रभावशाली लोगों की जायदाद बनकर रह गए हैं।
विज्ञापन


इन लोगों ने जहां अपने घरों में पानी के कनेक्शन कर लिए हैं वहीं दूसरे लोगों को पानी नहीं भरने देते। बुधवार को भी कृष्णा कॉलोनी में ऐसे ही सबमर्सिबल से पानी नहीं भरने पर लोग भड़क गए और उन्होंने रोष जताया।

गौरतलब है कि शहर में पार्षदों ने अपने वार्ड में सांसद कोटे से कई सबमर्सिबल लगाए हैं। कई पार्षदों ने सबमर्सिबल को किसी सार्वजनिक जगह के बजाय अपने चहेतों के घरों के बाहर लगा दिया है। इन सार्वजनिक सबमर्सिबल पर लोग अपना कब्जा जमाकर बैठे हैं। उन्होंने अपने घरों में तो कनेक्शन कर लिया है। लेकिन दूसरों को पानी भरने की मनाही है।
विज्ञापन


बुधवार को गायत्री मंदिर वाली गली और कृष्णा कालोनी में लोगों ने इसको लेकर रोष व्यक्त किया। ओमवती, कृष्णा, सविता, अनिल, जितेंद्र, सतपाल, हुकमचंद शर्मा, कमला, दयाराम, संतोष और धर्मवीर ने बताया कि प्रशासन की ओर से सार्वजनिक तौर पर सबमर्सिबल लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जिस घर के सामने नलकूप लगा है उसके साथ तीन-चार अन्य घरों के लोगों ने पाइप बिछाकर उसका कनेक्शन अपने घरों में ले लिया है। दूसरे लोगों को वहां पर पानी नहीं भरने दिया जाता है। इस बारे में कहने पर भी वह उनकी नहीं सुन रहे हैं।


लोगों ने कहा कि सरकार ने सभी की सुविधा के लिए सबमर्सिबल लगाया है लेकिन उस सुविधा का फायदा कुछ लोग जबरदस्ती उस पर कब्जा जमाकर ले रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। वहीं इस बारे में नगरपालिका सचिव एसएस दुग्गल का कहना है कि जेई को भेजकर मौके का निरीक्षण करवाकर उचित कार्रवाई करेंगे। पंपाें पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed