फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Question on the election of State President of Chamber of Commerce

Panipat News: चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर सवाल, प्रशासक नियुक्ति का दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Question on the election of State President of Chamber of Commerce
पानीपत। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के 18 दिसंबर को हुए प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव पर सवाल खड़े हो गए हैं। संस्थापक सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अमित गुप्ता का दावा है कि उनकी शिकायत पर प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया है। इसके साथ जिला की इकाइयों को भी भंग कर दिया है। इस चुनाव खारिज करते हुए सेक्शन 39 (10) के अनुसार कार्रवाई करते हुए जिला पंजीयक अधिकारी कुरुक्षेत्र ने उद्योग विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक आरएस शर्मा को प्रशासक नियुक्त किया है। वहीं प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल ने चुनाव स्थगित न होने की बात कहते हुए अधिकारियों को नोटिस का जवाब देने की बात कही है।
विज्ञापन


हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने शिकायत में आरोप लगाया था कि चैंबर के 18 दिसंबर 2023 को चुनाव करवाए गए थे। जबकि जिला पंजीयक कुरुक्षेत्र ने चुनावों पर पहले से ही रोक लगा दी थी। उक्त लोगों ने जिला रजिस्ट्रार को चुनाव नहीं कराने का भरोसा भी दिया। डीआर ने संस्था का रिकॉर्ड भी मांगा था। कई नोटिस देने के बाद भी रिकॉर्ड पेश नहीं किया गया। इसके बाद भी कुछ लोगों संस्था की संपत्ति पर कब्जा करने की नीयत से सोसायटी एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर कानून के साथ खिलवाड़ की। उन्होंने आरोप लगाया कि गलत तरीके से चुनाव करा लिया गया। इसमें प्रदेशाध्यक्ष विनोद खंडेलवाल को बनाया गया। जबकि इसके चुनाव पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है। उक्त लोगों जिलों में जाकर नियुक्ति पत्र तक दिए। जिला पंजीयक अधिकारी कुरुक्षेत्र ने उनकी शिकायत पर 39 (10) के तहत कार्रवाई करते हुए उद्योग विभाग के सेवानिवृत उप निदेशक आरएस शर्मा को प्रशासक नियुक्त कर दिया। उनको संस्था की सभी शक्तियां प्राप्त हो गई हैं। इसके बाद संस्था की चल अचल संपत्ति उनके नियंत्रण में आ गई। उनको आगामी तीन माह में सोसायटी एक्ट 2012 के नियमानुसार को हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव करवाने के निर्देश दिए गए हैं। चैंबर के सभी कार्यक्रमों को प्रशासक देखेंगे। उनका दावा है कि इसके साथ सभी जिलों की इकाइयों को भी डीआर ने रद्द कर दिया है। अब इन सभी इकाइयों में एक्ट के साथ कानूनी सदस्यों के माध्यम चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बॉक्स

जिला कमेटी में कई पदाधिकारी सदस्य तक नहीं
प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाया कि कई जिलों में प्रधान पद पर बैठे लोग चैंबर के सदस्य तक नहीं हैं। कुछ अन्य लोग भी गलत तरीके से सदस्य बने हैं। इनकी सदस्यता को प्रदेश के महापंजीयक की कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले में डीआर से सभी रिकाॅर्ड तलब किए गए हैं। यहां पर जल्द ही फैसला उनके हक में आने में उम्मीद है। उनका आरोप है कि कुछ लोगों ने समाज और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने करनाल के दो लोगों पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि उक्त हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स के पत्र और अन्य सामग्री का दुरुपयोग कर रहे हैं। इन लोगो के खिलाफ आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग संबंधित जिलों के डीसी, एसपी, डीआर च डीजीआर को की गई है।



वर्जन :

चैंबर के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव नियमानुसार कराया गया है। इस बार पानीपत की बारी थी तो यहां से उद्यमियों की सहमति पर नाम प्रस्तावित किया गया था। चैंबर में किसी प्रकार का गबन नहीं है। विभाग से संबंधित नोटिस और पत्रों का जवाब दिया जाएगा। किसी प्रकार के आरोप बेबुनियाद हैं।



विनोद खंडेलवाल, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed