फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Put up a board with the terms and conditions of Ayushman card written in bold letters: Dhanda

आयुष्मान कार्ड की शर्तें मोटे अक्षरों में लिखवाकर लगाएं बोर्ड : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Put up a board with the terms and conditions of Ayushman card written in bold letters: Dhanda
पानीपत। प्रत्येक अस्पताल संचालकों को आयुष्मान कार्ड की शर्तों को मोटे अक्षरों में लिखवाकर बोर्ड अंदर और बाहर लगवाना होगा। इसके साथ मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान रखना होगा और डिस्चार्ज के वक्त मरीजों को इलाज में खर्च की रसीद देनी होगी। इससे इलाज में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन

ये आदेश शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बुधवार को अस्पताल संचालक चिकित्सकों को दिए। उन्होंने जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में आयुष्मान मित्रों और चिकित्सकों के साथ बैठक की। महिपाल ढांडा ने कहा कि आयुष्मान कार्ड लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए थे। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में किसी भी तरह की अनियमितताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सभी आयुष्मान पैनल से जुड़े अस्पतालों को अपने अस्पताल के बाहर और अंदर आयुष्मान के तहत मिलने वाली सुविधाओं की शर्ताें को मोटे अक्षरों में अंकित कराकर लगाना सुनिश्चित करना होगा। जिन अस्पतालों में ये बोर्ड अगर नही मिलते तो उन पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जुर्माना भी किया जाएगा। मंत्री ने आईएमए अध्यक्ष को विशेष तौर पर निर्देश दिए कि वे इसको लेकर निगरानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
15 जून तक लगाने हाेंगे बोर्ड
मंत्री ने कहा कि मरीज को अस्पताल में आयुष्मान पैनल की शर्तों के बारे में अवगत कराया जाए। हर अस्पताल के आगे अलग से एक बेंच स्थापित होगा, जहां मरीज अपनी बात रख सकें। मरीज को डिस्चार्ज करते वक्त उसे खर्च की स्लिप साथ देनी होगी। उसे अपलोड करने के साथ मरीज को भी इसके संबंध में पूरी जानकारी देनी होगी। मंत्री ने आईएमए अध्यक्ष को निर्देश दिए कि वे 15 जून तक बोर्ड संबंधी प्रक्रिया सुनिश्चित करें। इसके बाद वे स्वयं अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे व जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. विजय मलिक व आईएमए के जिलाध्यक्ष यशबीर मलिक मौजूद रहे।


बॉक्स
प्रशासन रखेगा निगरानी
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने मंत्री को आश्वस्त किया कि पैनल के अंतर्गत अस्पतालों पर निगरानी भी रखेंगे व जरूरत पड़ने पर उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान पैनल से जुड़े अस्पतालों को अपनी जिम्मेदारी तय करनी चाहिए। इसे किसी भी तरह से भ्रष्टाचार की भेंट नही चढ़ने दिया जाएगा। उन्होंने सभी पैनल से जुड़े डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वे इसमें सहयोग करें व आयुष्मान कार्ड से जुड़ी शर्तों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed