{"_id":"6ac816c7905e9c992c03b599","slug":"purvanchal-community-stages-protest-demanding-train-halts-panipat-news-c-244-1-pnp1006-165640-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए पूर्वांचल समाज ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रेनों के ठहराव की मांग के लिए पूर्वांचल समाज ने दिया धरना
Fri, 09 Oct 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:48 AM IST
विज्ञापन
स्टेशन के बाहर धरने पर बैठे पूर्वांचल समाज के लोग। संवाद
पानीपत। बिहार जाने के लिए ट्रेनों के ठहराव के लिए पूर्वांचल समाज के लोगों का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। वीरवार को सुबह के समय आम आदमी पार्टी से प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, एडवोकेट अजय सिंगला और जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा ने धरने पर पहुंचकर पूर्वांचल समाज के लोगों का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल समाज पानीपत शहर के लोगों के लिए एक अभिन्न अंग बन चुका है। इसके लिए हर समाज के लोगों को आगे आकर इनकी मांगों को सरकार के सामने रखना चाहिए।
पूर्वांचल समाज के अध्यक्ष उमाशंकर राय ने कहा कि पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचल से आए श्रमिक, कामगार, विद्यार्थी एवं अन्य परिवार रहते हैं। लंबे समय से स्टेशन पर पर्याप्त रेल सुविधाओं की मांग की जा रही है, लेकिन मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। इस मौके पर दयानंद यादव, अनिकेत पांडेय, राजू श्रीवास्तव और पूनम रामदेव मौजूद रहे। संवाद