{"_id":"b8a1eaf18236f31925acd1fa0448a45e","slug":"purchase-of-inflation-proved-dhanteras","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई पर भारी पड़ी धनतेरस की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई पर भारी पड़ी धनतेरस की खरीद
अमर उजाला, पानीपत
Updated Fri, 01 Nov 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत में महंगाई के बावजूद धनतेरस पर सराफा, ऑटो सेक्टर के साथ बर्तन बाजार में करोड़ों की खरीद हुई। धनतेरस पर खरीद ने महंगाई को मात दी।
सुबह से शुरू हुई खरीदारी के देर रात तक चलने से बाजारों के दुकानदारों में कुछ उम्मीद बढ़ी। शुक्रवार को धनतेरस की खरीदारी सुबह ही शुरू हो गई। बाजार भी सामान्य दिनों की अपेक्षा जल्दी खुल गया।
लोगों के बाजार में पहुंचने पर दुकानदारों के चेहरे खिल उठे और उनकी जरूरत का सामान दिखाने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम के समय बाजार में खरीदारी दिन की अपेक्षा बढ़ गई। शहर के लोगों के बाजार में पहुंचने पर खरीद बढ़ी और यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
सराफा बाजार में रात तक खरीदारी
सराफा बाजार में देर रात तक चलती रही और एक दिन के करोड़ों का व्यापार होने का अनुमान है। यहां पर चांदी के बर्तन, देवी-देवताओं की मूर्ति और सोने-चांदी के सिक्के समेत अन्य चीजों की मांग रही। कुछ लोगों ने धनतेरस की खरीद में अपनी जरूरत को पूरा किया। महिलाओं की यहां पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन
यहां पर खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला। ज्वेलर्स ने एक-दूसरे को देख आकर्षक गेटों की सजावट की और ग्राहकों को अपनी तरफ खींचने का प्रयास किया।
ऑटो सेक्टर में कम रहे ग्राहक
ऑटो सेक्टर में खरीदारी अपेक्षाकृत रही और खरीदारी का अनुमान भी करोड़ों रुपये है। यहां पर सुबह से लेकर देर शाम तक गाड़ियों की खरीदारी चलती रही। दोपहिया वाहनों की सबसे ज्यादा खरीद हुई। कई एजेंसियों पर गाड़ियों की खरीदारी जमकर हुई।
यहां पर भी एजेंसियों को दुल्हन की तरह सजाया था। एजेंसी संचालकाें की माने तो शाम तक एक एजेंसी पर यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच जाएगा।
बर्तन बाजार में उत्साह बना
धनतेरस पर बर्तन और क्राकरी बाजार में काफी चमक रही और यहां पर कई करोड़ रुपये की खरीद होने का अनुमान है। लोगों ने यहां पर धनतेरस की खरीद करने के साथ अपने घर की जरूरत को भी पूरा किया। बाजार की कई बर्तन और क्राकरी दुकानों पर खरीदने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही।
दुकानदारों को व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त कर्मियों को लगाना पड़ा। कई जगह दुकानदारों को अपनी सीट छोड़ खड़े होकर बिल काटने पड़े।
सड़क और बाजार में जाम जैसी स्थिति
धनतेरस पर सड़क से लेकर बाजार तक जाम जैसे हालात रहे। इस कारण लोगों की परेशानी बनी रही। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे ही जाम लगने का सिलसिला शुरू हो गया और दिन बढ़ने के साथ सड़कों पर ट्रैफिक की व्यवस्था में चरमराती चली गई। पुलिस के लाख प्रबंधों के बाद भी व्यवस्था मजबूत नहीं हो सकी। जीटी रोड और शहर के अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति चिंताजनक रही।
यहीं हाल इंसार बाजार और अन्य बाजारों का रहा। इंसार बाजार में लालबत्ती से लेकर सलारगंज गेट और उधर सुभाष बाजार, हलवाई हट्टा और कलंदर बाजार में भी लोगों की भीड़ दिनभर लगी रही। शाम होते-होते हालत और भी खराब हो गए। शाम को तो वाहन रेंग-रेंग कर चले।