फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Punjabi Sabha President attacked with knives

Panipat News: पंजाबी सभा के प्रधान पर चाकुओं से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Sabha President attacked with knives
मतलौडा। कुछ युवकों ने मतलौडा में पंजाबी सभा के प्रधान पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पंजाबी सभा के प्रधान का मतलौडा अड्डे पर ढाबा है। कुछ युवक यहां सोमवार रात 12 बजे खाना लेने आए थे लेकिन तब तक ढाबा बंद हो चुका था। प्रधान ने युवकों से खाना उपलब्ध न होने की बात कही तो वह उनसे झगड़ा करने लगे। इसके बाद इन युवकों ने तैश में आकर प्रधान को चाकू घोंप दिया।
विज्ञापन

इस पर ढाबे के कारिंदों ने पुलिस को कॉल कर बुला लिया। आरोप है कि पुलिस ने कुछ देर बाद इन युवकों को छोड़ दिया। घायल प्रधान को पानीपत में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। दुकानदारों ने इस घटना से आहत होकर मंगलवार सुबह 11 बजे पानीपत- जींद मार्ग पर मतलौडा में जाम लगा दिया। एक घंटे तक दुकानदार सड़क पर बैठे रहे। जाम की सूचना पर यहांं पहुंचे डीएसपी हैडक्वार्टर धर्मबीर खर्ब ने पहुंचकर दुकानदारों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


मतलौडा निवासी लक्की मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता राजू मल्होत्रा पंजाबी सभा के प्रधान हैं। सोमवार रात 12 बजे नारा गांव का युवक उनके अशोका उनके ढाबे पर आया और उससे चार लोगों के लिए खाना मांगा। उस वक्त वह ढाबा बंद कर रहे थे। उन्होंने खाना न होने की बात कही तो वह उसके पिता राजू के साथ झगड़ने लगे। उस युवक ने चार युवकों को कॉल कर बुला लिया। आते ही उन युवकों ने उसके पिता को मारना शुरू कर दिया। उसके पिता पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद ढाबे के कारिंदों ने पुलिस को कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवकों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने अपने पिता को असंध रोड निजी अस्पताल में दाखिल कराया। मंगलवार सुबह इस घटना से मतलौडा में हड़कंप मच गया। पंजाबी सभा ने इस संबंध में बैठक की। दुकानदारों ने मतलौडा के पास जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी धर्मबीर खर्ब मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद दुकानदारों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-

इस संबंध में एसएचओ सुभाष चंद ने बताया कि मामले में नारा गांव निवासी अरुण उर्फ धारा समेत 6-7 अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed