फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prove yourself, the thinking of the society will change

खुद को करें साबित, बदलेगी समाज की सोच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prove yourself, the thinking of the society will change
एसडी पीजी कॉलेज में पद्मश्री ममता सौदा जागृति यात्रा के साथ पहुंचीं - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले में शनिवार को पहुंची महिला जागृति साइकिल यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। माउंट एवरेस्ट के शिखर पर पहुंचकर भारत का नाम विश्व में ऊंचा करने वाली हैंडबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में अधिकारी ममता सौदा महिला उत्थान एवं महिला कल्याण के लिए कृत संकल्प हैं। इसी शृंखला में उन्होंने जागृत महिला : हमारी शक्ति के नारे के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को साइकिल यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन

इस क्रम में साइकिल यात्रा का शनिवार को जिले में आगमन हुआ। इस मौके पर उन्होंने छात्राओं से कहा कि समाज की सोच बदलने के लिए खुद को साबित करना जरूरी होता है। कार्यक्रम में हरियाणा के विभिन्न शहरों से महिला जागृति यात्रा एवं कार्यक्रम महिला पुलिस कर्मियों, महिला कांस्टेबल, महिला इंस्पेक्टर आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

यह साइकिल यात्रा पंचकूला से प्रारंभ हुई और पद्मश्री ममता सौदा के नेतृत्व एवं महिला पुलिस कर्मियों की मदद से पूरे हरियाणा का भ्रमण कर वापस पंचकूला पहुंचेगी। एसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोडा, कॉलेज स्टाफ व कॉलेज की छात्राओं ने सभी का भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडिशनल एसपी विजय सिंह, डीएसपी प्रदीप, एसएचओ सुनीता, एसएचओ यशपाल की विशेष उपस्थिति रही। पद्मश्री ममता सौदा एवं महिला जागृृति यात्रा में भाग लेने वाली अन्य पुलिस कर्मचारियों ने महाविद्यालय की लगभग 500 छात्राओं को संबोधित किया। मंच संचालन डॉ. संतोष कुमारी ने किया।
2010 में ममता ने फतह की थी माउंट एवरेस्ट
ममता सौदा हरियाणा के कैथल जिले में जन्मी और वहीं से प्रारंभिक शिक्षा के पश्चात कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शारीरिक शिक्षा में एमफिल करने के उपरांत लेक्चरर के रूप में सेवाएं दीं। साथ ही पर्वतारोहण के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें और 2010 में माउंट एवरेस्ट को फतेह करके अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में अंकित करवाया और इनकी इस महान उपलब्धि पर हरियाणा सरकार ने उन्हें डीएसपी के पद पर चयनित किया।
छात्राओं के साथ साझा किया हेल्पलाइन नंबर
महिला पुलिस कर्मी कांस्टेबल रीटा ने छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर, पुलिस उनके द्वार, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर व कंट्रोल रूम के नंबर साझा किए। हेड कांस्टेबल कल्पना ने कॉलेज की छात्राओं को उनके घर, बाजार, सड़कों, शिक्षण संस्थानों या कार्यस्थल पर होने वाली किसी भी उत्पीड़न के विरुद्ध आवाज उठाने की हिम्मत करने का हौसला दिया। इंस्पेक्टर माया ने बहुत ही सशक्त अंदाज में सभी छात्राओं को बिना भय के, बिना संकोच के शोषण या साइबर क्राइम के विरुद्ध खड़े होने का आह्वान किया।

साइबर क्राइम से अवगत करा सतर्क रहने का दिया सुझाव
फरीदाबाद से आई माया ने महिला सशक्तीकरण व महिला सहयोग के क्षेत्र में चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होनें विशेष रूप से महिलाओं को साइबर क्राइम से अवगत करवाया व उन्हे सतर्क रहने का सुझाव दिया। माया ने महिलाओं को समाज व कार्यस्थल पर अनेक प्रकार की समस्याओं का समाधान भी बताया।

एसडी पीजी कॉलेज में पद्मश्री ममता सौदा जागृति यात्रा के साथ पहुंचीं, पुलिसकर्मियों ने उनका स्वा?

एसडी पीजी कॉलेज में पद्मश्री ममता सौदा जागृति यात्रा के साथ पहुंचीं, पुलिसकर्मियों ने उनका स्वा?- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed