{"_id":"694703af31d14fe5500502ca","slug":"protests-against-online-transfer-policy-continued-for-the-fourth-day-panipat-news-c-244-1-pnp1006-149172-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में चौथे दिन किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में चौथे दिन किया प्रदर्शन
Sun, 21 Dec 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 21 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मतलौडा/थर्मल। थर्मल यूनिट की कर्मचारी यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में शनिवार को थर्मल प्लांट के मुख्य द्वार पर लगातार चौथे दिन रोष प्रदर्शन किया। इसकी अगुवाई कर्मचारी महासंघ के चेयरमैन वेदपाल ने की और मंच का संचालन यूनिट सचिव अशोक नागर ने किया। कर्मचारी नेताओं व कर्मचारियों ने एकमत होकर सरकार व एमडी एचपीजीसीएल के फैसले पर जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों की मांगों का ज्ञापन अधीक्षण अभियंता पानीपत के माध्यम से अतिरिक्त मुख्य सचिव बिजली निगम हरियाणा सरकार के नाम दिया गया। उन्होंने अपील कि कर्मचारियों के हितों को देखते हुए जल्द से जल्द कर्मचारियों की मांगों को पूरा किया जाए। इस मौके पर सर्कल सचिव धर्मेंद्र मलिक, कृष्ण मलिक, दर्शन लाल, सुनील सैनी, नवीन यादव, कुलदीप सैनी, श्रवण कुमार, संजय शर्मा, राकेश जाखड़, बलराज हुडा, यूनिट चेयरमेन चंद्रपाल चांवरिया व पूर्व डीजीएस जयवीर मान मौजूद रहे।