{"_id":"a34badcea015750263cf969275dfa139","slug":"protesting-farmers-in-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में किसानों का प्रदर्शन
अमर उजाला, पानीपत
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनौली की अनाज मंडी बापौली में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने मार्केट कमेटी बापौली के खिलाफ हजकां किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और जिला पार्षद कर्ण सिंह पसीना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
किसान सतीश, वीरेंद्र, मलखान, मोहम्मद हुसैन, नूरा, मतलबू, ब्रह्मपाल सिंह ने आरोप लगाया कि बापौली मंडी में धान की सरकारी खरीद नहीं हो रही है।
किसान नेता कर्ण सिंह पसीना ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है। धान की सरकारी खरीद नहीं होना, इसका साक्ष्य है। इस संबंध में किसान जब भी मार्केट कमेटी से शिकायत करते हैं तो कमेटी के अधिकारी बहानेबाजी कर गुमराह कर देते हैं।
अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों में रोष है। एक तरफ सरकारी खरीद एजेंसी धान की खरीद शुरू करने का जोरों से दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर अभी तक अनाज मंडी बापौली, सनौली खुर्द में खरीद शुरू नहीं हो सकी। वहीं इस ओर मार्केट कमेटी विभाग भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
बापौली मार्केट कमेटी के तहत आने वाली बापौली और सनौली अनाज मंडियों में किसानों ने दस दिनों से धान डाला है। मगर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को अपनी फसल निजी लोगों को सस्ते में बेचनी पड़ रही है।
इस संबंध में मार्केट कमेटी की सचिव आशारानी ने बताया कि बापौली मंडी में धान की खरीद की जिम्मेदारी हैफेड को सौंपी है। मंडी में धान की सरकारी खरीद क्यों नहीं हो रही इसकी वे स्वयं जांच करेगी और धान की सरकारी खरीद कराई जाएगी।