फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest over lack of ration depot in village

Panipat News: गांव में राशन डिपो न होने पर रोष प्रदर्शन

Sun, 04 Feb 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 04 Feb 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Protest over lack of ration depot in village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली। यमुना पुल के साथ लगते गांव रामड़ा आर के लोगों ने शनिवार को गांव में राशन का डिपो न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने राशन डिपो गांव में खुलवाने की मांग को लेकर चौक पर प्रदर्शन किया। सरपंच प्रदीप कश्यप ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को आश्वासन देकर शांत किया।
सरपंच प्रदीप ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलकर गांव रामड़ा आर में ही राशन का डिपो खुलवाने की मांग करेंगे। इसके लिय बहुत जल्द ही ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पारित कर अधिकारियों को दिया जाएगा। ग्रामीण महाबीर, कपिल, राजेश, इंद्रपाल, आरिफ, शंकर, मनोज, संगता, प्रेमवती व राजवंती ने बताया कि उनके गांव में करीब 200 राशन कार्ड हैं और उनको गांव तामशाबाद स्थित डिपो से राशन मिलता है।
विज्ञापन

कुछ राशन कार्ड धारक तो गांव झांबा व डाडोला आदि से भी राशन लेकर आते हैं। इससे उनको राशन लेने के लिये परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में अधिकतर लोग मेहनत मजदूरी का काम करते हैं और उनके बीपीएल वाले राशन कार्ड है। सरपंच प्रदीप कश्यप का कहना है कि पहले तामशाबाद व रामडा आर की एक ही ग्राम पंचायत होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार हुए पंचायत के चुनाव में रामड़ा आर की अलग से पंचायत बना दी गई, पर गांव में अलग से राशन का डिपो नहीं खोला गया है और इसी वजह से परेशानी आ रही है। सरकार और प्रशासन से गांव के लिए अलग से राशन का डिपो खुलवाने की मांग करेंगे। डिपो खुलने पर समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed