फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest for youth sucide in Hyderabad

हैदराबाद में छात्र की खुदकुशी में सड़क से लघु सचिवालय तक रोष

Mon, 25 Jan 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Mon, 25 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Protest for youth sucide in Hyderabad

विज्ञापन

हैदराबाद में छात्र की खुदकुशी में सड़क से लघु सचिवालय तक रोष रहा। युवा कांग्रेस ने लालबत्ती चौक पर फूंका सरकार का पुतला और राष्ट्रीय मूल निासी संघ ने प्रशासन के मार्फत राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन। इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर कार्रवाई करने की मांग की।

युवा कांग्रेस ने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला
युवा कांग्रेस ने हैदराबाद में छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के मामले में लालबत्ती चौक पर एलीवेटिड हाईवे के नीचे केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका। प्रधान अंशुल कक्कड़ ने कहा कि भाजपा सरकार अब विद्यार्थियों को भी निशाने पर लाने लगी है। भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी विद्यार्थियों के अधिकारों से कुठाराघात कर रहा है। उन्होंने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी में छात्र को आत्महत्या को मजबूर कर दिया। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष सचिन कुंडू, वार्ड अध्यक्ष सन्नी खन्ना, अभिषेक शर्मा व मोहित मौजूद रहे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय मूल निवासी संघ ने सौंपा ज्ञापन
राष्ट्रीय मूल निवासी संघ ने प्रशासन के मार्फत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने हैदराबाद में एससी छात्र रोहित वेमुला को आत्महत्या करने को मजबूर करने के मामले में एचआरडी मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी सांसद बंडारु दत्तात्रे, कॉलेज प्रशासन व एबीवीपी पर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के राज्य प्रधान सागर, हेमराज, बादल, अश्वनी, प्रदीप व जिलाध्यक्ष रमेश ने कहा कि हैदराबाद यूनिवर्सिटी में एबीवीएम द्वारा दूसरे छात्र संगठनों को तंग किया गया। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की, लेकिन राजनीतिज्ञ दबाव के चलते उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने इस पूरे मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed