फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest and submit memorandum to President

प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनपार्टी की नीतियों का करें प्रचार-प्रसार : रिशिपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Protest and submit memorandum to President
सनौली। भाजपा सनौली मंडल संगठन के गठन को लेकर सोमवार को जलालपुर प्रथम गांव के नव ज्योति स्कूल प्रांगण में बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता सनौली मंडल अध्यक्ष सुभाष त्यागी ने की। मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा रिशिपाल रावल रहे। रिशिपाल रावल ने कहा कि वे पार्टी की नितियों का प्रचार-प्रसार करें। आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। सरकार सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलने का कार्य कर रही है, जिसकी बदौलत देश व हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। इस अवसर पर भाजपा मंडल सुभाष त्यागी ने कहा कि जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के गांवों, शहरों में विकास कार्य करा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत एक बार फिर विश्व गुरु बनने जा रहा है। इस मौके पर महामंत्री दिनेश रावल, राजेंद्र रावल, जगबीर आर्य, अनवर रावल, रविंदर पांचाल, कृष्ण, सुमित, अभिनव व राजबीर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed