फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property tax department suspects irregularities, increased interference from other employees

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स शाखा गड़बड़ी की आशंका, अन्य कर्मचारियों का बढ़ा दखल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Property tax department suspects irregularities, increased interference from other employees
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स शाखा में फिर से घपले की आशंका है। इस शाखा में दूसरी शाखाओं के अधिकारियाें व कर्मचारियों का दखल बढ़ गया है। इनमें से कई पूरे दिन यहीं रहते हैं। इनके साथ बाहरी तत्व भी शाखा में पहुंच जाते हैं। जिससे इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध मानी जाने लगी हैं। मेयर कोमल सैनी ने इन सबको देखते हुए शुक्रवार को 10 बजे अपने कार्यालय में संबंधित शाखा अधिकारियों को बैठक में बुलाया है।
मेयर कोमल सैनी वीरवार को इसके लिए बाकायदा पत्र जारी किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि नगर निगम कार्यालय में कर्मचारी अनावश्यक रूप से घूमते देखे गए हैं। ऐसे में इन पर पाबंदी लगाना जरूरी है। उन्होंने पत्र में बताया कि आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को काम सौंपा है। कुछ अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य व सीट को छोड़कर प्रॉपर्टी शाखा में अनावश्यक रूप से घूमते रहते हैं। इनके साथ बाहरी तत्व भी इस शाखा में मिलते हैं। जिससे शाखा का काम प्रभावित होता है और इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध लगती हैं। इन सबको देखते हुए सभी शाखा के प्रभारियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। मेयर ने इससे पहले निगम आयुक्त को 27 अक्तूबर को इस बाबत पत्र लिखा था।
विज्ञापन

पहले हो चुकी गड़बड़ी


नगर निगम की प्रॉपर्टी शाखा में पहले गड़बड़ी हो चुकी है। प्रॉपर्टी टैक्स में 4.50 करोड़ की गड़बड़ी पकड़ी थी। इसमें संयुक्त डॉ. संजय की आईडी का प्रयोग कर टैक्स के बिल को कम कर दिया गया था। इस मामले में संयुक्त आयुक्त की पीए पर सवाल उठे थे। उनको नौकरी से हटा दिया गया था। वहीं इस मामले में पुलिस में भी शिकायत दी गई थी। थाना शहर पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में दूसरी शाखाओं के कर्मचारी ज्यादा रहते हैं। इससे शाखा का काम भी प्रभावित होता है। इसके साथ इनके काम पर भी सवाल उठते हैं। इनको देखते हुए शाखा अध्यक्ष की शुक्रवार को बैठक बुलाई है।
- कोमल सैनी, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed