फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Property dealer Ashutosh died due to drowning in the canal.

Panipat News: नहर में डूबने से हुई थी प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Property dealer Ashutosh died due to drowning in the canal.
पानीपत। नंगला गांव पार के प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष के शव का शुक्रवार को खानपुर मेडिकल कॉलेज में तीन डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम से पहले पूरे शरीर का पोस्टमार्टम भी किया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने आशुतोष की मौत का कारण नहर में डूबना बताया है। शुक्रवार शाम को गांव नंगला पार में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
उल्लेखनीय है कि 29 दिसंबर को आशुतोष जाटल रोड कश्यप काॅलोनी के पास नहर किनारे दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। दोस्त खुशीराम संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गया था। बताया जा रहा है कि आशुतोष उसे बचाने के लिए नहर में कूदा था। खुशीराम तो किसी तरह से बाहर आ गया लेकिन आशुतोष नहर में बह गया था।
विज्ञापन

आशुतोष के परिजनों ने उसके दोस्तों पर मारपीट के बाद उसे नहर में फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसके दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। वीरवार को 10 दिन बाद गोहाना के गांव मोई के पास नहर में आशुतोष का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल टाउन पुलिस थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि परिजनों की मांग पर आशुतोष के शव की स्क्रीनिंग कराई गई है। पूरे शरीर का एक्स रे हुआ है। इसके बाद बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया है।डॉक्टरों ने आशुतोष की मौत का कारण डूबना बताया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस  ------नीटू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed