{"_id":"66f6daa03a621f943e0b8421","slug":"promising-students-got-first-place-in-kuk-merit-list-panipat-news-c-244-1-pnp1001-124922-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: होनहारों ने केयूके मेरिट में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: होनहारों ने केयूके मेरिट में पाया पहला स्थान
विज्ञापन
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की दो छात्राओं ने एमए अंग्रेजी (द्वितीय सेमेस्टर) की परीक्षा में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट में पहला, तीसरा और चौथा स्थान पाया है। इसमें समीक्षा ने 391, शोभित आनंद ने 363 और काजल शर्मा ने 381 अंक प्राप्त किए हैं। कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने तीनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
दिनेश गोयल ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों ने एक बार फिर खुद को साबित कर दिया है। ये सब दूसरे विद्यार्थियो के लिए नजीर बन गए हैं। कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। यहां विद्यार्थियों को विषय के साथ नैतिक व व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज की एमए अंग्रेजी के विद्यार्थियों से सदैव अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रही है। समीक्षा, काजल शर्मा और शोभित आनंद ने इसको मजबूत बना दिया है। एमए अंग्रेजी कोर्स को शुरू करने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी भाषा में पारंगत करना और उनके भविष्य को मजबूत बनाना है। कॉलेज में शिक्षा के साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। अंग्रेजी विषय में निपुणता प्राप्त करने के बाद भविष्य में बहुत सारे विकल्प हैं। निजी कंपनियां भी इस विषय के विशेषज्ञों को अपने यहां अच्छे वेतन पर रखने लगी है। विभागाध्यक्ष प्रो. अन्नू आहूजा ने कहा कि आज के प्रतियोगिता भरे युग में सफल होने के लिए अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना जरूरी हो गया है। लोग स्पोकन इंग्लिश का कोर्स कर कामयाब हो रहे हैं। हर प्रतियोगी परीक्षा में अंग्रेजी अब जरूरी हो गई है। अंग्रेजी को जानने और बोलने वाले विद्यार्थी एनजीओ, कार्पोरेट सेक्टर, टूरिज्म, दूतावास, पब्लिकेशन बिजनेस, टीवी, रेडियो ब्रॉडकास्टिंग एडवरटाइजमेंट, बीपीओ, इंटरप्रेटर और टीचिंग में बखूबी काम कर सकते हैं ।