{"_id":"61b3b54c12668329b228d558","slug":"problems-told-the-delegation-gave-assurance-panipat-news-knl92362726","type":"story","status":"publish","title_hn":"बताईं समस्याएं, प्रतिनिधि मंडल ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बताईं समस्याएं, प्रतिनिधि मंडल ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, महामंत्री राजीव जैन व प्रदेशा
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को शहर के व्यापारियों के साथ होटल अभिनंदन में एक बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं, जिसके समाधान का उन्हें आश्वासन दिया गया।
बैठक में भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव राजीव जैन एवं प्रदेशाध्यक्ष विजय लक्ष्मी गुप्ता ने समस्याएं सुनीं। रविकांत गर्ग ने कहा कि पानीपत के व्यापारियों की समस्याओं का हल केंद्र एवं हरियाणा सरकार से बातचीत कर करवाया जाएगा। व्यापारियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा व्यापार मंडल के युवा प्रदेशाध्यक्ष राकेश चुघ, पदाधिकारी सुरेश गुप्ता, सुरेश काबरा, मोहन लाल गर्ग एवं विक्की कत्याल ने उन्हें व्यापारियों की तीन प्रमुख समस्याओं से अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि जीएसटी काउंसिल ने कपड़े सहित टेक्सटाइल के सभी उत्पादों पर एक जनवरी से जीएसटी 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है। इससे पानीपत का टेक्सटाइल उद्योग बुरी तरह से प्रभावित होगा। इसलिए कपड़े सहित अन्य उत्पादों पर जीएसटी दोबारा से 5 प्रतिशत ही करवाया जाए। हरियाणा में फैक्टरियों सहित निजी क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं के लिए लागू किए गए 75 प्रतिशत आरक्षण और कोयला आधारित इंडस्ट्री को बंद करने पर आ रही समस्याओं को भी रखा गया। राकेश चुघ सहित व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने कहा कि यदि पानीपत के व्यापारियों की समस्याओं का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो उद्योग पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर पुरषोतम शर्मा, सुरेश गोयल, रोहित महाना, राजेंद्र खुराना, महाबीर आदि मौजूद रहे।