फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priyanka Gandhi addressed every section in 36 minutes, addressed Nyay Sankalp Rally in Panipat

Haryana: प्रियंका गांधी ने 36 मिनट में हर वर्ग को साधा, पानीपत में न्याय संकल्प रैली को किया संबोधित

Thu, 23 May 2024 03:32 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 23 May 2024 03:32 PM IST
सार

हरियाणा में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन स्टार प्रचारकों ने तोबड़तोड़ रैली की। इस कड़ी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सिरसा में रोड शो करने के बाद पानीपत में न्याय संकल्प रैली को संबोधित किया।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi addressed every section in 36 minutes, addressed Nyay Sankalp Rally in Panipat
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने पानीपत की धरती से मजदूर से लेकर महिला, युवा, किसान और व्यापारी को साधा। उन्होंने अपने 36 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया और उनको किसानों और युवाओं का विरोधी बतायाl प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार आती है तो किसान का एमएसपी का कानून बनाया जाएगा। उनको एमएसपी का कानूनी अधिकार रहेगा। खेती के सामान पर जीएसटी को खत्म कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


कर्ज माफी के लिए आयोग बनाया जाएगा। यहां हर सुविधा किसान ले सकेंगे। किसानों को फसल नुकसान का मुआवजा 30 दिन में मिल जाएगा।उन्होंने साथ ही कहा की परिवार की सबसे बड़ी महिला के खाते में हर महीने 8500 रुपए पहुंचेंगे। कांग्रेस की कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ऐसे पहले कर रही है। दोनों प्रदेशों में हर महीने 2000 रुपये महिला के खाते में आ रहे हैं।
विज्ञापन


आशा और मिड डे मील वर्कर का मानदेय बढ़ाया जाएगा ।केंद्र की नौकरियों में महिलाओं का आरक्षण 50% किया जाएगा। पेपर लीक के मामले को लेकर के सख्त कानून बनाए जाएगा और 30 लाख खाली पड़े पदों को भरा जाएगा।कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निवीर को पहली कलम से खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed