फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Principals and teachers who did excellent work honored in the district level function on Republic Day

Panipat News: गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्य व शिक्षक सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Principals and teachers who did excellent work honored in the district level function on Republic Day
पानीपत। गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, मास पीटी, डंबल लेजियम व झांकी सहयोग देने वाले स्कूल प्रधानाचार्य, प्राध्यापक और शिक्षकों को शामिल किया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज रहे। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कोई भी कार्य सबके सहयोग से पूरा होता है। गणतंत्र दिवस समारोह पर शिक्षा विभाग की प्रस्तुति अधिक होती हैं। ऐसे में हर स्कूल, बच्चे और शिक्षक का इसमें सहयोग जरूरी है। इस बार सबके सहयोग से बेहतरीन प्रस्तुति दी है। इनकी जिला स्तरीय समारोह में सराहना भी की गई। बीईओ बिजेंद्र हुड्डा और बीआरसी विक्रम सहरावत ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम का संचालन जिला कॉर्डिनेटर एवं ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक ने किया।
विज्ञापन

इनको मिला सम्मान
एसडीवीएम सिटी की प्रधानाचार्या डाॅ. शिवानी कंदौला, जीवीएम स्कूल सनौली रोड की प्रधानाचार्या नम्रता खेर, बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन की प्रधानाचार्या कांता खुराना, एसडीवीएम हुडा की प्रधानाचार्या डॉ. अन्नू गुप्ता, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड की प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा व एमएएसडी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्या डाॅ. बबीता भारद्वाज को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रेणी में सम्मानित किया। प्रधानाचार्या जयपाल सरोहा, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, अल्का लांबा, विनोद सिंगला, मीनू चौधरी, सुमन मोर, एईओ डाॅ. रविंद्र अंतिल, सुरेंद्र राठी, सुरेखा रानी, शिल्पा, कमलेश, सुधीर, मोनिका चहल, मिताली, रितिका, वेद प्रकाश, ज्योति चोपड़ा, मोनिका छिक्कारा समेत एक दर्जन शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed