फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations for the President's visit to Gyan Mansarovar intensify; ADC appointed as nodal officer.

Panipat News: ज्ञान मानसरोवर में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी तेज, एडीसी को बनाया नोडल अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the President's visit to Gyan Mansarovar intensify; ADC appointed as nodal officer.
हरियाणा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के लिए मतलौडा व थिराना में बनेंगे हेलीपैड, सुरक्षा से लेकर चिकित्सा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। हरियाणा दिवस पर थिराना स्थित ज्ञान मानसरोवर के रिट्रीट सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। कार्यक्रम को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बुधवार को जिला सचिवालय में उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को समयसीमा में तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम से संबंधित सभी जरूरी तैयारियां 26 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएं। आयोजन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकित चौकसे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी अध्यक्षता में समन्वय समिति भी गठित की गई है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन


हेलीपैड और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
मतलौडा अनाज मंडी और थिराना में हेलीपैड बनाने के लिए निर्धारित स्थानों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त ने हेलीपैड और मुख्य कार्यक्रम स्थल के आसपास साफ-सफाई, बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। यातायात सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करने और प्रमुख मार्गों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाने को भी कहा गया, ताकि आमजन और कार्यक्रम में आने वाले लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल, शौचालय और सफाई की व्यवस्था

जनस्वास्थ्य विभाग को मतलौडा अनाज मंडी में दो और थिराना में चार मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने, आवारा पशुओं को नियंत्रित करने और आसपास के क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाने को कहा गया। क्षेत्र की फैक्ट्रियों को भी प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध करने के लिए सूचित किया गया है।

एंबुलेंस, डॉक्टर और दमकल की टीमें रहेंगी तैयार

स्वास्थ्य विभाग को आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीमें तैयार रखने के निर्देश दिए गए। दमकल विभाग को अग्निशमन गाड़ियों और जरूरी उपकरणों के साथ मुस्तैद रहने को कहा गया। इसके साथ ही निर्बाध बिजली आपूर्ति, कार्यक्रम स्थल पर हाई-स्पीड वाई-फाई और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


बैठक में एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह, नगराधीश टीनू पोसवाल, जेल अधीक्षक संजीव कुमार, ईओ प्रतीक हुड्डा और डीआईपीआरओ डॉ. सुनील बसताड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed