{"_id":"6ad8f6f98ce6e631c505702a","slug":"jjp-expresses-outrage-over-25-paise-hike-in-wheat-prices-stages-protest-at-the-district-secretariat-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166406-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गेहूं के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी पर भड़की जजपा, जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गेहूं के दाम में 25 पैसे की बढ़ोतरी पर भड़की जजपा, जिला सचिवालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने किसानों की समस्याओं और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर बुधवार को सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया। जिला सचिवालय पहुंचे जजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने, मंडियों में धान की खरीद-उठान में तेजी लाने और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।
राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियान ने सरकार द्वारा गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में की गई बढ़ोतरी पर कड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में 25 पैसे में टॉफी तक नहीं मिलती, लेकिन सरकार ने गेहूं के रेट में महज 25 पैसे प्रति किलो की मामूली बढ़ोतरी कर किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। उन्होंने कहा कि महंगाई को देखते हुए सरकार को किसानों की लागत के अनुरूप उचित मूल्य तय करना चाहिए।
कादियान ने फसल भुगतान में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यकाल में किसानों का भुगतान 72 घंटे के भीतर खातों में पहुंच जाता था, लेकिन अब उन्हें एक से डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है। मंडियों में धान की सुस्त खरीद और उठान से भी किसान परेशान हैं। इसके अलावा, जजपा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की पुरजोर वकालत की।