फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations for procession on Hanuman Jayanti intensified

Panipat News: हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा की तैयारी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Preparations for procession on Hanuman Jayanti intensified
पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के लिए तैयारी तेज कर दी हैं। शहर में लगातार दूसरे दिन बैठक चली। जिसमें सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बैठक में शामिल होकर तैयारियों की सराहना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को निगम के वार्ड-22 पार्षद रॉकी गहलोत के कार्यालय में बैठक की। पूर्व सांसद संजय भाटिया ने 12 अप्रैल निकाली जाने वाली शोभायात्रा के बारे में चर्चा की। संजय भाटिया ने कहा कि शोभा यात्रा और धर्म यात्रा जितनी अधिक निकले और जितनी अधिक संख्या में निकले वह उत्तम ही होती है। क्योंकि धर्म बढ़ते क्रम में ही राष्ट्र में होता है। यह राष्ट्र के लिए अति उत्तम है जिस देश में धर्म है। वहीं सच्चे राष्ट्र की कल्पना की जा सकती है। जिस देश के अंदर धर्म से राजनीति होती है। उसी को धर्म नीति कहा जाता है। धर्म नीति से राजनीति यदि हो तो समाज कल्याण के लिए अच्छी मानी जाती है। श्री अवध धाम हनुमत जन्मोत्सव समिति के संयोजक सुरेश काबरा ने बताया कि आगामी 12 अप्रैल को ऐतिहासिक किले के ऊपर से ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने यह कार्यक्रम पानीपत की खुशहाली के लिए रखा है। आने वाली चैत मास की पूर्णिमा को हनुमान जन्मोत्सव शहर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सनातन धर्म जितना मजबूत होगा राष्ट्र उतना ही मजबूत होता है। सनातन धर्म सर्वाधिक पुराना धर्म है। सनातन धर्म को प्रमाणित करने की आवश्यकता नहीं है। संजय अग्रवाल ने बताया में समिति बनाई गई है जो की शोभायात्रा का संचालन करेगी एवं पूर्ण रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। शोभायात्रा में शबरी और राम का मिलन सार्थक अवस्था में देखा जाए। इस अवसर संजय अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, रविंद्र सैनी, प्रीतम गुर्जर, सुमेर सिंह, नरेश वर्मा, यश हुडिया, सुरेश काबरा, हरिओम तायल, सुरेश प्रधान, अशोक आर्य, राजपाल बंसल और प्रमोद मित्तल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed