फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Preparations are being made for grand welcome of gold medalist Neeraj Chopra in Khandra village

गांव में नीरज के स्वागत की तैयारी: 20 हजार लोगों को दावत, 100 हलवाई बनाएंगे 5000 किलो लड्डू, 3500 किलो गुलाब जामुन

Fri, 13 Aug 2021 03:17 AM IST
ajay kumar जतिन चड्डा, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
जतिन चड्डा, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Aug 2021 03:17 AM IST
सार

टोक्यो ओलंपिक और एथलेटिक में पहला स्वर्ण पदक जीतकर पानीपत के खंडरा गांव के रहने वाले भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया। आज वह राष्ट्रीय हीरो बन गए हैं। हर जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। ऐसे में उनके गांव में भी भव्य स्वागत की तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Preparations are being made for grand welcome of gold medalist Neeraj Chopra in Khandra village
गांव में नीरज चोपड़ा के भव्य स्वागत की चल रहीं तैयारियां। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के स्वागत के लिए पानीपत के गांव खंडरा में दावत की तैयारियां शुरू हो चुकी है। करीब 20 हजार लोगों का खाना बनाया जाएगा। इस खाने को बनाने में 100 हलवाई लगाए जाएंगे। वहीं, 5000 किलो लड्डुओं के साथ 3500 किलो गुलाब जामुन और 1500 किलो जलेबी भी बनाई जा रही है। 

विज्ञापन


गुरुवार को मिठाई बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अगले तीन दिन तक केवल मिठाई ही बनेगी। 40 हलवाइयों को इस काम में लगाया गया है। नीरज के चाचा सुरेंद्र चोपड़ा ने बताया कि 15 अगस्त के बाद नीरज कभी भी गांव आ सकता है। भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में दावत दी जाएगी। 20 हजार से ज्यादा लोगों का खाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


हरियाणा की परंपरा बरकरार रखेंगे: चाचा सुल्तान
नीरज के चाचा सुल्तान ने बताया कि हरियाणा की परंपरा है कि जो भी मेहमान आए उसे खाना खिलाए बिना नहीं भेजा जाता है। उनका भतीजा तो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर आ रहा है, इस खुशी में घर पर आए हुए सभी मेहमानों का मुंह मीठा कराने के साथ ही खाना खिलाकर भेजेंगे। चाचा ने बताया कि गांव की शादी कितनी भी धूमधाम से हो, उसमें ज्यादा से ज्यादा 10 बोरी चीनी ही लगती है, लेकिन नीरज के आने पर अभी तक 100 बोरी चीनी लग चुकी है। यह चीनी दो दिन में खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई हजार जनसंख्या के गांव में बन रहा 20 हजार लोगों का खाना
ढाई हजार जनसंख्या वाले गांव खंडरा में 20 हजार लोगों का खाना बनेगा। नीरज के पिता सतीश चोपड़ा का कहना है कि नीरज के चाहने वालों का कोई हिसाब नहीं लगा सकता है। उसके चाहने वाले अब हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के हो चुके है। जब भी नीरज आएगा, तब एडवांस में 100 से 150 हलवाइयों को बैठाया जाएगा ताकि सभी को खाना खिलाकर भेजा जा सके।


एक गली में स्टेज तो चार गली में लगेगा खाने का टेंट
एक गली में स्टेज लगाया जाएगा ताकि नीरज को उस पर सम्मानित कर सकें और लोग उसे आसानी से देख सकें। चार गली में खाने का टेंट लगाया जाएगा। जिसमें से दो गली में पुरुष और दो गली में महिलाएं खाना खा सकेंगी। नीरज के घर के आसपास की चार से पांच गलियों में एलईडी लगाई जाएगी ताकि आए हुए मेहमान व गांववासी एक जगह खड़े होकर नीरज को देख सकें और भीड़ से भी बच सकें। हालांकि दो एलईडी नीरज के घर के बाहर लगाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed